Cli

पलाश मुच्छल के खिलाफ FIR, 25 लाख की धोखाधड़ी का लगा आरोप।

Uncategorized

क्रिकेटर स्मृति मधना के प्रेमी और पलक मुछाल के भाई पलाश पर हुई FIR.

जी हा पलक मुच्छल के भाई पलाश अचानक से एक बार फिर चर्चा में आए है। पिछली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जीत के वक्त उनकी चर्चा हुई थी। पलाश और क्रिकेटर स्मृति मधाना काफी वक्त से रिश्ते में थे और कुछ महीनों पहले उनकी शादी की खबरे भी सामने आई थी।

हालांकि शादी की तैयारी के बीच की पलाश पर स्मृति को धोखा देने का आरोप लगा जिसके बाद शादी टूट गई। इस बार पलाश कानूनी मुसीबत के चलते चर्चा में है।

पलाश के खिलाफ की हुई FIR में आरोप लगाया गया है कि यह घटना 22 नवंबर को सांगली-आष्टा रोड पर एक टोल प्लाजा पर घटी, जहां विज्ञान प्रकाश माने का दावा है कि बहस के दौरान पलाश ने जाति आधारित अपमानजनक कमेंट किए। पुलिस ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के साथ-साथ धारा 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच फिलहाल जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, मामला वित्तीय विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि पलाश ने कथित तौर पर एक फिल्ममेकिंग प्रोजेक्ट के लिए विज्ञान माने से 25 लाख रुपये उधार लिए थे, और बाद में माने ने उनसे रकम वसूलने के लिए संपर्क किया।

प्रकाश माने ने मीडिया से भी बात की और घटना का अपना पक्ष बताते हुए दावा किया कि पलाश ने उन्हें विश्वास में लिया और एक फिल्म बनाने के लिए उनसे 25 लाख रुपये लिए। माने ने कहा, ‘उसने मुझसे छह महीने में फिल्म पूरी करने का वादा किया था। लेकिन वह धोखेबाज निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *