ना प्रियंका ना आलिया ना दीपिका महाराजा बनकर पहुंचे करण जौहर मेटगाला में फेल रहा बॉलीवुड राजा रवि वर्मा की पेंटिंग बन करण जौहर ने बिखेरा जलवा मनीष मल्होत्रा के डिज़ आउटफिट में गजब के लगे फिल्म मेकर फैंस ने बांधे तारीफों के पुल फैशन आर्ट और एक्सपेरिमेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन यही तो है मैट गाला की असली पहचान भारत के लिए भी 4 मई की शाम बेहद खास रही। ईशा अंबानी, अनन्या बिरला, मनीष मल्होत्रा के लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन मेट के रेड कारपेट पर बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने
सारी की सारी लाइमलाइट बटोर ली। उनका लुक इतना ग्रैंड और खूबसूरत लग रहा था कि इंडियन ऑडियंस उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रही हैं। बता दें करण जौहर ने मैटगाला 2026 में डेब्यू किया है। उनके आउटफिट की काफी चर्चा हो रही है। वो मैटगाला के रेड कारपेट पर मानो किंग बनकर उतरे थे। इस साल मैटगाला की थीम रही कॉस्ट्यूम आर्ट और ड्रेस कोड फैशन इज आर्ट। और करन ने इसे सिर्फ फॉलो नहीं किया
बल्कि घोल कर पी लिया। जहां ईशा अंबानी और मनीष मल्होत्रा के एलगेंट लुक्स ने लोगों का दिल जीता, वहीं करन का अवतार कुछ अलग ही लेवल पर था। बोल्ड, ड्रामेटिक और पूरी तरह आर्टिस्टिक। करण जौहर का आउटफिट सिर्फ एक लुक नहीं था बल्कि एक स्टोरी टेलिंग थी। उनका लुक मशहूर भारतीय कलाकार राजा रवि वर्मा की आइकॉनिक पेंटिंग से इंस्पायर्ड था। इस आउटफिट में करण जौहर एक चलता फिरता मास्टरपीस लग रहे थे। फ्रेम्ड इन इटरनिटी नाम के इस आउटफिट में करण
ने करीब 6 फीट लंबी हैंड पेंटेड केप पहनी हुई थी जो राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स को ट्रिब्यूट दे रही थी। साथ में उन्होंने विंटेज जैकेट भी पहना हुआ था। जिस पर वही आर्टिस्टिक डिटेलिंग नजर आ रही थी। बता दें यह लुक ओवरनाइट नहीं बना। खबरों के मुताबिक इस आउटफिट को तैयार करने में 80 से ज्यादा आर्टिस्ट ने लगभग 85 दिन लगाए थे। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। यह सिर्फ फैशन नहीं बल्कि एक लेगसी थी जो मेटगाला पहुंच गई। करन ने अपने इस रॉयल आउटफिट को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया अपने ज्वेलरी ब्रांड तैयानी के मल्टी जेम स्टोन नेकलेस
और रिंग्स के साथ जो पूरे लुक को और भी ज्यादा ग्रैंड बना रही थी। बता दें यह आउटफिट इंडियन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। जो खुद भी मैट गाला पहुंचे हुए थे। उनका लुक भी सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। एक फैशन डिजाइनर एक मेगा फैशन इवेंट में लुक तो कमाल का होगा ही। मनीष का मेट काला लुक इस बार बहुत ही क्लासी और रॉयल और आर्टिस्टिक था। इस साल की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट को मनीष ने बखूबी फॉलो किया। इस थीम को अपने अंदाज में बहुत ही खूबसूरती से दिखाया।
उनका पूरा लुक भारतीय परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का अच्छा तालमेल दिखा रहा था। उन्होंने एक ब्लैक बन गला स्टाइल का आउटफिट पहना हुआ था जो देखने में बहुत ही एलगेंट था। कपड़े का फैब्रिक रिच था और उस पर धागों से कढ़ाई देखी जा सकती है। इस आउटफिट पर मानो पूरा मुंबई समाया हुआ था। मुंबई की लोकल वहां के मेहनती लोग आइकॉनिक ताज होटल, फिल्मी दुनिया, बॉलीवुड सेट सब कुछ धागों से बुना हुआ था। मानो मनीष मल्होत्रा मेटगाला में पूरी मुंबई लेकर पहुंचे हो। सपनों की नगरी का डिजाइन एक आउटफिट में देखना वाकई कमाल का था। इसी बीच लोगों ने बॉलीवुड स्टार्स को भी बहुत मिस किया। जैसे आलिया, दीपिका, प्रियंका। हालांकि करण, मनीष, ईशा, अनन्या के लुक से भी लोग काफी ज्यादा इंप्रेस हुए। ब्यूरो रिपोर्ट T2