कहते हैं हौसला बुलंद हो मेहनत पूरी हो तो फिर हर कोई अपनी किस्मत बदल सकता है वह भी रातों-रात। ऐसा ही कुछ इस बार ओशो ग्राम मैं देखा गया बीजेपी पार्टी एक झाड़ू पोछा करने वाली महिला विजय बनी।
पश्चिम बंगाल की ओशो ग्राम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार कल्पिता माझी ने इस सीट से जीत हासिल कर विधायक पद अपने नाम कर लिया है. अब तक वह चार घरों में झाड़ू-पोछा और सफाई का काम कर करीब ₹2,500 महीने कमाकर अपने परिवार का खर्च चलाती थीं लेकिन अब वही कल्पिता माझी जनता के वोट से विधायक बन गई है।
परिणाम के अनुसार कल्पिता माझी ने औशग्राम सीट से 1,07,692 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी श्यामा प्रसन्ना लोहार को 12,535 वोटों के अंतर से हराया. यह जीत उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष की बड़ी पहचान बन गई है.
बता दे की वह पहली बार चुनाव नहीं लड़ी। कल्पिता साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी थीं. हालांकि, तब उन्हें प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार से कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बात करें बीजेपी की पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली जीत है।BJP ने राज्य में स्पष्ट बढ़त हासिल कर लिया है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. BJP को कुल 206 सीटों पर जीती हैं ।