सास के निधन के बाद हंसती रही अर्चना पूरन सिंह। मातम में भी नहीं रुकी लाफ्टर क्वीन की हंसी ठिटोली। बहू का फर्ज निभाने से चूकी अर्चना आंसुओं के साथ नहीं बल्कि हंसते हुए सासू मां को दी आखिरी विदाई। थ्रोबैक किस्सा शेयर कर तड़प उठी लाफ्टर क्वीन। जी हां, अपनी जबरदस्त दमदार हंसी के लिए मशहूर अर्चना पून सिंह को कौन नहीं जानता।
कहा जाता है कि अर्चना तैयार होकर कुर्सी पर बैठकर हंसते-हंसते ही करोड़ों रुपए छाप लेती हैं। लेकिन कई बार आफ्टर क्वीन अर्चना को अपनी इसी हंसी के चक्कर में ऐसीऐसी अग्नि परीक्षाएं देनी पड़ती हैं जिनका सच कोई भी नहीं जानता है। और इन्हीं सिचुएशन को हाल ही में याद कर अर्चना पूरन सिंह ने अपनी हंसी के पीछे छिपे कई दर्द का खुलासा किया है। दरअसल अपने लेटेस्ट मीडिया इंटरेक्शन में अर्चना ने बताया कि बहुत बार घर की टेंशन तकलीफ को साइड रखकर भी सेट पर जोर-जोर से हंसना पड़ता है।
यही नहीं लाफ्टर क्वीन ने शेयर किया कि एक बार जहां सासू मां की मौत पर भी उन्हें शूट पर जाकर जोर-जोर से हंसना पड़ा था, तो एक बार बीमार बेटे को छोड़कर भी शूट पर जाकर जोर-जोर से हंसने की मजबूरी थी। सबसे पहले अर्चना ने बताया कि घर में मातम का माहौल था और सासू मां की लाश पड़ी थी। लेकिन मुझे सेट पर अपने आंसुओं और तकलीफ को रोक कर जोर-जोर से हंसना पड़ा। आगे इसी दर्द भरे किस्से के बारे में बात करते हुए अर्चना ने बताया कि मैं सेट पर थी जब मुझे खबर मिली कि मेरी सास का निधन हो गया है। हम शूटिंग शुरू करने ही वाले थे और मैंने कहा कि मुझे जाना होगा.
लेकिन उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं पहले अपने रिएक्शन दे सकती हूं? तो मुझे वहां बैठकर हर तरह से हंसना था। पहले हल्की हंसी, फिर मीडियम हंसी, फिर जोर-जोर से हंसने के लिए रिएक्शन देने पड़े। मुझे वहां हर तरह से हंसना पड़ा। मुझे याद है कि मैं सोच रही थी कि यह कितना अजीब है। यही नहीं सासू मां के निधन पर मजबूरन सेट पर बैठकर हंसने वाली अर्चना ने एक और किस्सा शेयर किया जब उनका बेटा बहुत बीमार था फिर भी एक्ट्रेस को सेट पर जाना पड़ा और अपनी हंसी के शॉट्स रिकॉर्ड करने पड़े।
इस बारे में बात करते हुए आगे अर्चना ने बताया कि उसने कहा कि मम्मा मत जाओ लेकिन मुझे जाना पड़ा और पूरे दिन शूटिंग करनी पड़ी। वो पल हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं। गिल्ट होता है, सदमा लगता है। हंसना मेरा बचने का तरीका नहीं है। यह मेरी जिंदगी का हिस्सा है। मैं खुद को सीरियसली नहीं लेती। लगभग हर चीज का एक मजेदार पहलू होता है। और मैं जिंदगी को इसी नजरिए से देखती हूं।
तो सुना आपने किस तरह से अर्चना ने अपने प्रोफेशन के पीछे छिपे दर्द और तकलीफ का खुलासा करते हुए ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाई से लोगों को रूबरू भी कराया। वेल अब लाफ्टर क्वीन का यही खुलासा तेजी से वायरल हो रहा है और यह सच जानने के बाद लोगों का दिल भी पसीज रहा है।