एक का टूटा घर तो दूसरी हुई तबाह और तीसरा तो बिल्कुल ही गुमनाम। आखिर 36 साल बाद कहां हैं आशिकी के सितारे। ब्लॉकबस्टर बनी फिल्म ने पलट दी थी इन तीन स्टार्स की किस्मत। जानिए आशिकी सितारों का शॉकिंग हाल। रातोंरात इस फिल्म से बने सुपरस्टार्स अब क्या करते हैं? जैसा कि आप सब जानते हैं 36 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी जिसके निर्देशक महेश भट्ट ने प्यार को एक नई पहचान दी।
गानों ने हर दिल में जगह बनाई और रातोंरात तीन नए चेहरे सुपरस्टार बन गए। लेकिन वक्त का खेल देखिए। आज वही सितारे फिर चर्चा में हैं। लेकिन फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी बदली हुई जिंदगी की वजह से। अब यह कहना तो गलत नहीं होगा कि एक समय था जब इस फिल्म के गाने हर जुबान पर थे और इसके सितारे हर दिल की धड़कन बन गए थे। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि वही चेहरे संघर्ष करते दिखे। और यही वजह है कि आशिकी की सुपर डुपर कास्ट इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में है।
सबसे पहले बात करते हैं उस हीरो की जिसने अपने रोमांटिक अंदाज से हर किसी को दीवाना बना दिया था। वो और कोई नहीं बल्कि खुद आशिकी बॉय राहुल रॉय हैं। फिल्म में राहुल का किरदार निभाने वाले राहुल रॉय रातोंरात स्टार बन गए थे और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। लेकिन धीरे-धीरे उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी और करियर नीचे गिरता चला गया। आज हालात ऐसे हैं कि राहुल खुद काम की तलाश में हैं।
वहीं 2020 में आए ब्रेन स्ट्रोक ने उनकी जिंदगी को और मुश्किल बना दिया। हालांकि अब वह ठीक हैं। बता दें राहुल ने साल 2000 में फैशन मॉडल राज लक्ष्मी खान मिलकर से शादी की थी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों ने सहमति से 2014 में तलाक ले लिया था। अब बात उस मासूम चेहरे की जिसने अपनी खूबसूरती और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया था। जिनका नाम है अनु अग्रवाल जिन्हें ओजी आशिकी गर्ल के नाम से जाना जाता है। फिल्म के बाद अनु रातोंरात स्टार बन गई थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
साल 1999 में एक भयानक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इस हादसे में वह करीब 29 दिनों तक कोमा में रही और उनकी याददाश्त तक अफेक्ट हो गई। प्यार में धोखा खाने के बाद अनु अग्रवाल ने शादी नहीं की और लंबे इलाज के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और आज वह बिल्कुल सिंपल जी रही हैं। तीसरा नाम उस दोस्त का है जो फिल्म में हीरो के साथ हर पल खड़ा नजर आया था जिनका नाम है दीपक तिजोरी।
दीपक ने फिल्म में बालू का किरदार निभाया था और 90 के दशक में कई फिल्मों में भी नजर आए। हालांकि उन्हें कभी लीड हीरो वाला स्टारडम नहीं मिल पाया। धीरे-धीरे वह भी बड़े पर्दे से दूर हो गए। लेकिन आज वह निर्देशन और ओटीटी के जरिए इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और अपने करियर को नए तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। दीपक की एक ही पत्नी रही हैं जिनका नाम शिवानी तिजोरी है और एक बेटी समारा भी है। हालांकि पर्सनल लाइफ काफी विवादित रही।
खबरों के अनुसार शादी के कई साल बाद यह बात सामने आई कि शिवानी ने पहले पति से तलाक नहीं लिया था जिसके कारण उनकी शादी अवैध मानी गई। वो हाल ही में इत्तर फिल्म के साथ एक्टिंग में वापसी और अपनी शॉर्ट फिल्म इकोस ऑफ अस में काम करते नजर आए थे।
फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो रीमा लागू और टॉम वाल्टर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इनमें से कुछ कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहे। तो कुछ ने टीवी और फिल्मों में लंबे समय तक अपनी पहचान बनाए रखी। कुल मिलाकर आशिकी एक ऐसी फिल्म रही जिसने अपने सितारों को रातोंरात जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचा दिया। लेकिन वक्त के साथ वही सितारे अब जमीन पर लौट आए।