Cli

सुनील पाल से गा!ली देना सीखा…’,जब कपिल के शो में मिले सुनील पाल और समय रैना

Uncategorized

कॉमेडियन सुनील पाल कई बार समय रैना और उनकी कॉमेडी की आलोचना कर चुके हैं। सुनील पाल ने समय रैना को तक कह दिया था। वहीं समय रैना भी अलग-अलग प्लेटफार्म पर सुनील पाल को रोस्ट करते हुए नजर आ चुके हैं।

अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के साथ सुनील पाल भी पहुंचे। सुनील पाल को देखते ही समय रैना थोड़ा हैरान होने लगे। समय रैना ने सुनील पाल के सामने ही कहा कि जब लेटेंट विवाद हुआ था तब सुनील पाल ने उन लोगों के खिलाफ काफी कुछ बोला जिसका उन्हें बुरा भी लगा।

कपिल शर्मा, रणवीर औरसमय से बात करने के बाद सुनील पाल को स्टेज पर बुलाते हैं। सुनील पाल का नाम सुनकर और उन्हें स्टेज पर देखकर समय रैना थोड़ा हैरान होते नजर आए। जिसके बाद कपिल शर्मा, सुनील पाल और समय रैना के बीच सुलह भी कराते हुए नजर आए। सुनील पाल के स्टेज पर आने के बाद समय रैना उनसे हाथ मिलाकर गले लगकर मिलते हैं।

जिसके बाद कपिल शर्मा सुनील पाल से पूछते हैं कि वह समय को क्यों बोलते हैं? कपिल कहते हैं, “ऐसा कौन सा आपने इन्हें मुंह से ग्रेनेड फेंकते हुए देख लिया?” कपिल के इस सवाल पर सुनील कहते हैं कपिलभाई अगर यह मुंह से ग्रेनेड मार देते तो अच्छा था क्योंकि यह जो मारते हैं वह नहीं सहा जाता है। जो समझ में नहीं आता वह समाज में नहीं आता और जो समाज में नहीं आता वह तो होता ही है।

सुनील पाल की बात खत्म होते ही समय ने कहा सर मैं आपको इतने प्यार से मिला यह क्या? आपको मेरे से इतनी दिक्कतें हैं मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं है। सर बस एक ही है। आप ब्रश क्यों नहीं करते? अर्चना ने सुनील पाल से पूछा कि समय ने ऐसा क्या किया कि आप नाराज हैं? सुनील पाल कहते हैं, “अदब की महफिल हो तो याद करो गालिब को।” इनकी महफिल हो तो सिर्फगाली बको।” समय रैना ने कहा कि उन्होंने जो भी सीखी है, उन्होंने सुनील पाल के वीडियो से सीखी है।

इस पर कपिल कहते हैं कि यह तो कभी नहीं देते हैं तो समय कहते हैं कि इनसे नहीं इनके कमेंट सेक्शन से सीखी है। समय रैना लगातार सुनील पाल को रोस्ट करते नजर आए। जिसके बाद समय ने कहा कि इन्होंने इतना बोला है कि मेरी मम्मी तो यह देखकर खुश होगी।

एक कॉमेडियन के तौर पर मुझे बुरा लगता है कि जब हम फंसते हैं, पूरी दुनिया हम पर हमला करती है। वो एक टाइम होता है जब हमें लगता है कि इंडस्ट्री के लोग हमें सपोर्ट करें। तोउनमें भी आप आकर फिर थोड़ा बुरा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *