फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के गोल्डन एरा के दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार धवन का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि उनकी सुपुत्री मिसिका धवन चमतारी ने की है। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जहां फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सुदेश कुमार के अभिनय करियर की नीव प्रसिद्ध पृथ्वी थिएटर में पड़ी थी। जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी। यहीं से उनकी मुलाकात सोमैन राज कपूर से हुई।
इसके बाद सुदेश कुमार उनके कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने। सुदेश कुमार सिर्फ पर्दे के सामने ही नहीं बल्कि पर्दे के पीछे भी सक्रिय रहे। अभिनय के प्रति उनके जुनून के साथ-साथ फिल्म मेकिंग में भी उनकी गहरी रुचि थी। सुदेश कुमार ने 1966 की
कालजई फिल्म दो बदन में बतौर सहायक निर्देशक, असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी सेवाएं दी। अभिनय के क्षेत्र में 1959 की सुपरहिट फिल्म छोटी बहन और 1961 की सारंगा जैसी फिल्मों से अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके करियर की आखिरी फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई सुर थी। जिसके बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली।