लीक हो गई प्रेग्नेंट दीपिका की तस्वीरें। होने वाली मां का हाथ थामे नजर आए शाहरुख। बेबी बंप छुपाने की कोशिश में लगी एक्ट्रेस। किंग के सेट से बाहर आई ऑन साइड तस्वीरें। प्रेगनेंसी में कर रही जी तोड़ मेहनत। नई तस्वीरों ने फैंस को चौंकाया। प्रेगनेंसी ग्लो से चमका मस्तानी का चेहरा। बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं।
अपनी दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद से ही एक्ट्रेस टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। 19 अप्रैल 2026 को जैसे ही दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। लेकिन असली हलचल तब शुरू हुई जब 27 अप्रैल की रात उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के बाद यह पहला मौका था जब सून टू बी पेरेंट्स एक साथ दिखाई दिए थे। जिसके वीडियोस सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो गए थे। बस फिर क्या था? गॉसिप्स के गलियारों में कयासों का बाजार गरमा गया। किसी ने कहा बेबी मून पर जा रहे हैं।
तो किसी ने अंदाजा लगाया जरूर मेटगाला 2026 के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो रहे हैं जो 4 मई को शुरू होने वाला है। जहां दीपिका किियारा की तरह अपना बेबी बंप फ्लट कर सकती हैं। लेकिन इन सारी बातों पर अचानक ब्रेक तब लग गया जब एक लीक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जी हां, प्रेग्नेंट दीपिका की एक तस्वीर इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। और इस तस्वीर में वो अकेली नहीं है। उनके साथ नजर आए खुद किंग खान शाहरुख खान। रिपोर्ट्स की मानें तो यह तस्वीरें साउथ अफ्रीका की है। जहां शाहरुख खान और दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग कर रही हैं। और इसी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें दीपिका और शाहरुख एक सीन और शूट करते हुए नजर आ रही हैं। एक फोटो में तो शाहरुख खान दीपिका का हाथ थामे हुए भी नजर आ रही हैं।
मानो कोई रोमांटिक सीन चल रहा हो। क्लासिक एसआरके स्टाइल। सेट से वायरल हुई तस्वीरों में एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वहीं शाहरुख खान का स्वैग भी देखने वाला है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने ढीले ढाले आउटफिट से अपना बेबी बंप बड़े ही स्टाइल से हाइड किया हुआ है। लेकिन फिर भी उनका प्रेगनेंसी ग्लो कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है और फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फिदा हो रही हैं। उन्होंने एक फ्लोई प्रिंटेड ड्रेस पहना हुआ है और बालों को खुला रखा हुआ है। इस लुक में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि जहां आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान एक्ट्रेसेस थोड़ा ब्रेक ले लेती हैं, वहीं दीपिका बिल्कुल उल्टा कर रही हैं। वो लगातार काम कर रही हैं। बैक टू बैक शूटिंग्स, ट्रैवल और कमिटमेंट्स सब कुछ जारी है। खबरों की मानें तो किंग की शूटिंग करने के बाद प्रेगनेंसी के दौरान ही दीपिका जल्द साउथ सुपरस्टार अलू अर्जुन की फिल्म राका की शूटिंग भी शुरू कर सकती हैं। इसी बीच लोगों का कहना है कि दीपिका जिस तरह से अपने करियर और पर्सनल लाइफ को बैलेंस कर रही हैं, वह सच में कमाल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीरों में एक बात तो साफ है। दीपिका पहले से भी ज्यादा कॉन्फिडेंट, ग्लोइंग और खुश नजर आ रही हैं और फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2