Cli

राजेश खन्ना को प्लान करके दिलाया गया था सुपरस्टार का टैग? पब्लिसिस्ट ने बताया…

Uncategorized

एक्टर राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। यह बात हर कोई जानता है। 1969 से लेकर 1971 तक उन्होंने 17 सोलो हिट दी थी। इस दौर में राजेश खन्ना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी और लड़कियां उन पर जान छिड़कती थी। उनके स्टारडम की चकाचौंध चारों ओर थी। अब एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें पब्लिसिटी एजेंट तारकनाथ गांधी बात कर रहे हैं कि राजेश खन्ना को सुपरस्टार कैसे बनाया गया।

क्लिप में पब्लिसिटी एजेंट तारकनाथ गांधी बात करते दिख रहे हैं। वह बोलते हैं जब हम न्यूज़ भेजते थे तो राजेश खन्ना के नाम के आगे सुपरस्टार राजेश खन्ना लिखते थे। बहुत से जर्नलिस्टों को तकलीफ होती थी। वह पूछते थे कि भाई हम क्यों लिखे सुपरस्टार राजेश खन्ना? उनको समझाना पड़ता था। कभी-कभी प्रेम से बात करते थे, कभी-कभी समझाकर बात करते थे। कभी डिनर पर भी ले जाते थे। कभी कुछ प्रेजेंट देते थे।

इस तरीके से हमारा काम आगे बढ़ता गया। इस तरीके से हम इस टाइटल को पब्लिश करते गए। जब कोई चीज बार-बार पब्लिश होती है, बार-बार कहा जाता है तो बात सही हो जाती है। इस क्लिप के साथ पोस्ट किया गया है राजेश खन्ना को इस तरह से सुपरस्टार का टैग मिला। मुझे यकीन है 99% लोग यह क्लिप नहीं देखे होंगे। साथ में लिखा है वह सुपरस्टार थे। इससे जुड़ी कोई चीज उनसे अलग करने की कोशिश नहीं करना चाहता। अच्छी बात है। पर जो सच है वह यह है कि 99स दुनिया ने यह वीडियो कभी नहीं देखा होगा। उन्हें पता भी नहीं होगा

कि यह टाइटल कैसे बना। इमेज बनाने के लिए मीडिया का इस्तेमाल लोग ऐसी चीजें पुराने समय से कर रहे हैं। जबकि एक्सपोज करने के लिए इंटरनेट नहीं था। इस वीडियो पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है आप एक स्टार मैन्युफैक्चर जरूर कर सकते हैं। आप भीड़ प्लांट कर सकते हैं लेकिन लगातार ऐसा नहीं कर सकते कि लोग आपका नाम चिल्लाते रहें। ना ही कहानियां बना सकते हैं कि आपके ऊपर उन्होंने कितना प्रभाव डाला। कार्तिक आर्यन खन्ना के लेवल का सुपरस्टार नहीं है, लेकिन वह भारत के छोटे शहर के लोगों को उन्माद देता है।

जैसा कभी सुशांत सिंह राजपूत ने किया था। आलिया मैन्युफैक्चरर्ड स्टार है। वहीं राजेश खन्ना के सपोर्ट में एक कमेंट है। भाई इन सबके बाद भी उनका स्टारडम बहुत तगड़ा था। व एक ने कमेंट किया है। उन्होंने 2 साल के अंदर बैक टू बैक 17 सुपरहिट फिल्में दी थी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *