यह खतरनाक शख्स पाकिस्तान की आंख का तारा था। लेकिन किसी ने पाकिस्तान की आंख ही फोड़ दी। आतंक में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके पाकिस्तान के इस हीरो को भारत के किसी शुभचिंतक ने हमेशा के लिए सुला दिया है। पाकिस्तान में एक और हाई प्रोफाइल टारगेट किलिंग हुई है। वैसे अब पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ विदेशों में भी हमले होने लगे हैं। इस पर हम आगे बात करेंगे।
लेकिन सबसे पहले आप पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर के सबसे नए शिकार के बारे में जान लीजिए। इस बार लश्कर तैबा के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यूसुफ शेख अफरीदी पाकिस्तान के कब्जे वाले खैबर पख्तूनखुआ इलाके में मारा गया है। अफरीदी इस्लाम में सबसे कट्टर कही जाने वाली अहले हदीस विचारधारा को मानने वाला मौलाना था।
अफरीदी लश्कर सरगना हाफिज मोहम्मद सईद का बेहद करीबी था। इसीलिए भारत में होने वाले आतंकी हमलों की प्लानिंग में अफरीदी अहम भूमिका निभाता आया है। बताया जा रहा है कि शेख यूसुफ अफरीदी पाकिस्तान में जिहाद के लिए युवाओं को तैयार करता था। इसके बाद जम्मू कश्मीर में हमलों के लिए इन्हें भेजा जाता था। हाल ही के महीनों में पाकिस्तान में मारे गए एलईटी से जुड़े कई बड़े आतंकियों की सूची में अब अफरीदी का नाम जुड़ गया है।
बहरहाल आपको बता दें कि पाकिस्तानी आतंकियों को अब पाकिस्तान के बाहर भी ढूंढकर पकड़ा या मारा जा रहा है। एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट लाल मोहम्मद की नेपाल के काठमांडू में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या 2022 के अंत में की गई थी।
कुछ दिन पहले ही उमेर हारिस नाम के एक पाकिस्तानी आतंकी को सऊदी अरब में दबोच लिया गया है। इसे भारत लाने की तैयारी चल रही है। इससे भी कुछ दिन पहले पाकिस्तान के लाहौर में एलईटी के कोफाउंडर आमिर हमजा को भी गोलियों से भुन दिया गया। खबरें हैं कि यह भी जहन्नुम निकल चुका है।