Cli

आपको कोई क्यों मारना चाहता है? बार-बार के हमलों पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा…

Hindi Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर जानलेवा हमला किया गया। वाशिंगटन डीसी स्थित हेल्टन होटल में आयोजित एक डिनर कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की। हालांकि जब तक वह मुख्य मंच तक पहुंच पाता उसे हिरासत में लिया जा चुका था और ट्रंप को उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे के बाद ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप पर बार-बार हमला क्यों हो रहा है?

इसका ट्रंप ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा जो लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं और जो सबसे बड़ा प्रभाव डालते हैं, लोग उन्हीं के पीछे पड़े रहते हैं। घटना के बाद ट्रंप ने वाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित किया और बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे।

उसे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने पकड़ लिया। घटना में एक अधिकारी को गोली लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण उसकी जान बच गई। उन्होंने बताया सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था। उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध को सुरक्षा अवरोधक के पास भागते हुए और सीक्रेट सर्विस के एजेंट को उसकी ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि शनिवार रात को संवाददाताओं के वार्षिक रात्रि भोज के दौरान गोलीबारी की घटना में ट्रंप बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से सुरक्षित निकाल दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह घटना उस वॉल रूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

कार्यक्रम को रद्द किया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है। इससे पहले पेंसिलनिया में भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। इस हमले में उनकी कान में गोली लगी थी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। देश दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *