नमस्कार, मैं हूं कनिष्का। दी सिनेमा शो के आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि सलमान खान की नई फिल्म एसवी 63 का एक्शन और म्यूजिक किन ब्लॉकबस्टर्स की टीम तैयार कर रही है। अलू अर्जुन की राका में दीपिका पादुकोण के रोल और उसके लेंथ के बारे में चर्चा करेंगे और साथ ही एसएस राजामौली की वाराणसी के नए एक्सक्लूसिव टीज़ से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट भी देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। डायरेक्टर जोसेफ कोसिंस्सकी साल 1980 की टीवी सीरीज मयामी 22 पर फिल्म बना रहे हैं। टाइटल है मयामी 2285। इसकी कास्ट भी तय हो गई है। डेडलाइन के मुताबिक ऑस्कर विनिंग एक्टर माइकल बी जॉर्डन और ऑस्टिन बटलर इसमें लीड रोल करेंगे। यह 6 अगस्त 2027 को रिलीज़ होगी।
वेब शो द लॉर्ड्स ऑफ रिंग्स द रिंग्स ऑफ पावर के तीसरे सीजन के बारे में खबर थी कि यह 2027 में आएगा। मगर द हॉलीवुड रिपोर्टर की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक यह इसी साल दिसंबर में रिलीज होगा। इस सीजन में एक बड़ा लीप देखने को मिलेगा। चार्ली विकर्स और रॉबर्ट अरमायो इसमें लीड रोल में है। इनके साथ इस सीजन में जेमी कैंपेबल और एडी मार्सन को भी कास्ट किया गया है। टाइगर श्रॉफ बैक टू बैक फिल्में साइन कर रहे हैं। लग्जा गले और वज्र पहले ही उनके लाइनअप में है और उनके एक और फिल्म से जुड़ने की खबर आ रही है। वैरायटी इंडिया के मुताबिक फिरोज़ नाडियाडवाला ने उन्हें एक ज़ॉम्बी कॉमेडी फिल्म के लिए साइन किया है और टाइगर के ऑपोजिट शनाया कपूर को लिया गया है। इसे अहमद खान डायरेक्ट करेंगे। सनी देओल स्टारर गबरू पोस्टपोन हो गई है। यह 8 मई को रिलीज होने वाली थी। मगर तीन दिन पहले बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट किया कि मेकर्स ने रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है। अब इसकी वजह सामने आ रही है। मिड डे के मुताबिक फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंसेस से मेकर्स संतुष्ट नहीं थे। वो इसे रिशूट करना चाहते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक अब गबरू जून या जुलाई में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में सलमान खान ने भी एक्सटेंडेड कैमियो किया है। पिछले दिनों रामायण का टीज़ अमेरिका में रिलीज़ किया गया। अब एसएस राजामौली की वाराणसी की नई झलक भी भारत से पहले विदेश में दिखाई जाएगी। 1 2 3 तेलुगु के मुताबिक प्रोड्यूसर एस एस कार्तिकेय वाराणसी का एक्सक्लूसिव फुटेज मेक्सिको के कॉमिक एक्सपीरियंस फेस्टिवल में दिखाएंगे। 24 से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस फेस्ट में पहले दिन ही वाराणसी का नया टीज़ दिखाया जाएगा। यहां फिल्म का वो एक्सक्लूसिव कंटेंट रिलीज होगा जो 15 नवंबर को आए वाराणसी के टीज़ का हिस्सा नहीं था। कुछ बिहाइंड द सीन फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी के बारे में यहां एक पैनल डिस्कशन होगा जिसमें कार्तिकेय फिल्म के प्रोडक्शन से लेकर स्केल सहित कई पहलुओं पर रोशनी डालेंगे। इवेंट में राजामौली के प्रीरिकॉर्डेड वीडियो की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। सलमान खान की एक्शन थ्रिलर एसबीसी 63 का मुहूर्त 18 अप्रैल को हुआ। 22 अप्रैल को मेकर्स ने सेट पर सलमान के आने का वीडियो पोस्ट किया। डायरेक्टर वामसी पीडीपली और प्रोड्यूसर दिलराजू सहित पूरी यूनिट यहां मौजूद थी। शूट शुरू होते ही फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स, नई थ्योरी सामने आ रही है। सलमान के डबल रोल वाली थ्योरी के बाद अब इसके म्यूजिक, एक्शन, सेट डिज़ाइन और डायलॉग्स को लेकर बड़े नाम सामने आए हैं। फैंस यह पढ़कर लहलोट हो रहे हैं कि सलमान की इस फिल्म के एक्शन सीन एनिमल के एक्शन कोरियोग्राफर सुप्रीम सुंदर डिजाइन कर रहे हैं। क्योंकि वामसी पडपली सलमान को इस फिल्म में देसी और खतरनाक अंदाज में दिखाना चाहते हैं।
इसलिए सुप्रीम सुंदर सलमान के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस तैयार कर रहे हैं। वह उन्हें एनिमल से भी वायलेंट एक्शन मोड में प्रेजेंट करेंगे। ऐसे अवतार में जिसमें आज तक सलमान को किसी ने नहीं देखा है और इसलिए सलमान अपने फिजिक पर खासी मेहनत कर रहे हैं। अब आते हैं फिल्म के म्यूजिक पर कहा जा रहा है कि फिल्म का बीजीएम और गाने अलग-अलग म्यूजिक डायरेक्टर्स तैयार करेंगे। इनमें पुष्पा वाले, देवी श्री प्रसाद और गुटुरू कारम वाले, थमन एस के साथ साजिद खान का भी नाम पढ़ने में आ रहा है। वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई के स्क्रीन राइटर रजत अरोड़ा इसके डायलॉग लिख रहे हैं। स्थलपति विजय की फिल्म कथी वाले सेबी मास्टर इसके गाने कोरियोग्राफ कर रहे हैं। एनिमल और स्पिरिट के प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलविराज इसके सेट डिजाइन करेंगे। हर नाम बड़ा है और फैंस इन्हें पढ़कर उत्साहित हैं। मगर यह सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह है। अभी तक इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। मनोज वाजपेयी की नई फिल्म अनाउंस हुई है। गवर्नर द साइलेंट सेवियर मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक जारी करने के साथ रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दिया है। यह 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसे विपुल अमृताल शाह ने प्रोड्यूस किया है और चिन्मय मंडलेकर इसके डायरेक्टर हैं। दीपिका पादुकोण अलू अर्जुन की फिल्म राका की फीमेल लीड है। हाल ही में उन्होंने सेकंड प्रेगनेंसी अनाउंस की और तभी से सोशल मीडिया पर कयासों के दौर शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि इस खबर के बाद मेकर्स ने राका में दीपिका का रोल छोटा कर दिया है।
यह बात भी कही जा रही है कि मेकर्स उन्हें राका से रिप्लेस करने का मन बना चुके हैं। जैसे ही इन बातों ने तुल पकड़ा, मेकर्स ने सफाई दी। फिल्म से जुड़े एक ऑफिशियल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए स्टेटमेंट में कहा सब कुछ प्लान के हिसाब से चल रहा है। दीपिका अहम किरदार निभा रही हैं। प्रेगनेंसी के दौरान दीपिका राखा के इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं। वो इसी कंडीशन में पूरी फिल्म शूट करेंगी। प्रोडक्शन टीम उन्हें लेकर तमाम सावधानियां बरत रही हैं। फिल्म मेकर अनुराग बासू किशोर कुमार की बायोपिक बनाने वाले हैं। पहले रणबीर कपूर यह फिल्म करने वाले थे। मगर उनके इंकार के बाद आमिर खान के नाम पर चर्चाएं चली। आमिर इस रोल की तैयारी भी करने लगे। मगर यह फिल्म शुरू ही नहीं हो पाई। और वजह है कार्तिक आर्यन श्रीलीला की तू मेरी जिंदगी है का बचा हुआ शूट। यह दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली थी मगर अप्रैल 2026 तक इसकी शूटिंग ही पूरी नहीं हो सकी। वैरायटी इंडिया से चर्चा में अनुराग ने बताया कि अभी तो वह महज 45 दिन का शूट ही कर सके हैं। किशोर की बायोपिक वो इस फिल्म के बनने के बाद ही शुरू करेंगे। यानी आमिर की फिल्म 2027 तक तो अटकी ही रहेगी। यशराज फिल्म्स ने कई जॉनर्स की फिल्में प्रोड्यूस की है। मगर पहली बार यह कंपनी हॉरर फिल्म बनाने जा रही है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसे रॉकेट बॉयज फेम अभय पन्नू डायरेक्ट करेंगे।
जल्द ही फिल्म ऑफिशियली अनाउंस की जाएगी। खबर है कि मृणाल ठाकुर और धनुष एक फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्मी बीट पोर्टल के मुताबिक यह फीमेल सेंट्रिक फिल्म होगी। धनुष इसमें एक्ट करने के साथ इसे डायरेक्ट भी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कहानी 1960 के दशक में सेट है और विषय एक गांव के देवता से जुड़ा है। सारी चीजें फाइनल होते ही मेकर्स फिल्म अनाउंस करेंगे। मोहन लाल और ममूटी की मलयालम फिल्म पेट्रिएट 1 मई को रिलीज होनी है। मगर सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ बदलावों का फरमान दिया है। मातृभूति की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के विलेन का नाम एक बड़े नेता के बेटे से मिलताजुलता है। सीबीएफसी ने यह नाम बदलने को कहा है। इस कारण फिल्म के कुछ सीन और रेफरेंस भी हटाने होंगे। इसमें नयनतारा, रेवती और फहाद फासिल ने भी काम किया है। महेश नारायणन इसके डायरेक्टर हैं। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आप 11 देखिए। यह तमिल फिल्म है। मगर Jio Hotstar पर यह हिंदी में भी उपलब्ध है। यह एक सीरियल किलर की कहानी है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश करती है। खोनी की तलाश में फिल्म जो टर्न और ट्विस्ट आते हैं वह बेहद दिलचस्प है। आज का शो लिखा था मेरी साथी अंकिता ने। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।