दिव्यांका की मौत पर तगड़ा सस्पेंस, हार्ट अटैक या कुछ और? 30 की एक्ट्रेस की कैसे गई जान? ना कराया पोस्टमार्टम, ना दी पुलिस को जानकारी। परिवार ने जल्दबाजी में कराया अंतिम संस्कार। क्या स्ट्रेस एंजायटी से जूझ रही थी एक्ट्रेस। दिव्यांका के दोस्तों ने खोली पोल। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खबर आई कि 30 साल की एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रही।
उनकी मौत की खबर ने इंटरनेट पर सभी को हैरान कर दिया और वायरल हो गया उनका आखिरी पोस्ट जिसे लोग उनकी मौत से जोड़कर देख रहे हैं। अपनी एक तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था हे शिवा मुझे अपने साथ ले जाएं। और यह पोस्ट जून 2023 का है। लगभग 3 साल से वो सोशल मीडिया से दूर थी। जिसके चलते फैंस को एक्ट्रेस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। और जब दिव्यांका का अपडेट आया तब फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। दिव्यांका सिरोही की मौत की खबर ने लोगों को चौंका कर रख दिया।
बता दें हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। उनकी बड़ी बहन आरती ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका लग गया। परिवार के अनुसार दिव्यांका घर पर अपने कमरे में अकेली थी और बेहोश होकर नीचे गिरने से सिर में अंदरूनी चोट आई। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है दिव्यांका का ना तो पोस्टमार्टम कराया गया ना ही पुलिस को सूचना दी गई। दिव्यांका की मौत के अगले दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। इसी बीच एक्ट्रेस के दोस्तों का बयान भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्यांका स्ट्रेस और एंजायटी से जूझ रही थी। एक्ट्रेस की मौत में
अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहले उनके दोस्तों ने सवाल खड़े किए थे कि आखिर क्यों दिव्यांका का पोस्टमार्टम नहीं हुआ? आखिर क्यों उनका अंतिम संस्कार इतने गुपचुप तरीके से किया गया? वहीं अब खबर आ रही है कि दिव्यांका आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रही थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिव्यांका पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। एक करीबी सूत्र के अनुसार उन्हें मन मुताबिक काम नहीं मिल रहा था। जिसका असर उनकी मानसिक हालत पर पड़ने लगा था।
हालात इतने खराब हो गए थे कि अपनी मौत से महज 15 से 20 दिन पहले उन्होंने एक करीबी दोस्त से पैसों की मदद भी मांगी थी। काम की तलाश में वह दिन रात अपने जानकारों को फोन करती थी और नए प्रोजेक्ट्स में काम के लिए इच्छा जाहिर किया करती थी। उनके कोस्टार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दिव्यांका अपने करियर को लेकर काफी परेशान रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि दिव्यांका काम को लेकर बहुत सीरियस थी। लेकिन कई बार बातचीत के दौरान उन्होंने पैसों की तंगी और काम ना मिलने का जिक्र किया था। हालांकि एक्ट्रेस के परिवार ने उनकी मानसिक स्थिति को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। ब्यूरो रिपोर्ट E2