गिरते-पड़ते छीनते झपटते आर्यन खान ने चुराए जूते। दोस्त की शादी में शाहरुख के लाडले ने खूब मचाया धमाल। जूते चुराई की रस्म में जमकर काटा उधम। रस्म के दौरान गिरते-गिरते बचे आर्यन खान। सीरियस बॉय का फनी साइड देख फैंस लुटा रहे जमकर प्यार। शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान की पहचान उनका नो स्माइल लुक और सीरियस अंदाज है। बॉलीवुड के सीरियस बॉय की इमेज वाले आर्यन खान
की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर फैंस कभी आंखें मसल रहे हैं तो कभी ज़ूम कर कर के देख रहे हैं। क्योंकि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि यह वही आर्यन खान है जो कैमरे के सामने मुस्कुराना भी पसंद नहीं करते। एक शार्प और सीरियस लुक कैरी करना पसंद करते हैं जो अब उनकी पर्सनालिटी का पार्ट बन गया है। लेकिन इस बार मामला बिल्कुल उलट है। शादी का माहौल चारों तरफ हंसी ठिटोली और उसी बीच आर्यन खान का फनी हसमुख अवतार। सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन तस्वीरें सब कुछ बयां कर रही है।
इन वायरल तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि आर्यन किसी करीबी की शादी में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। इसी बीच जूते चुराए की रस्म हो रही है। अब यह रस्म तो वैसे ही मस्तीमज़ाक से भरी होती है। लेकिन जब इसमें आर्यन खान जैसी शख्सियत खुद कूद पड़े तो मजा डबल हो जाता है। जूते चुराई की वायरल तस्वीरों में आर्यन को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि यह वही इंसान है जो हमेशा कैमरों से दूरी बनाकर रखते हैं और हमेशा सीरियस लुक कैरी किया करते हैं। जैसा कि आप वायरल तस्वीरों में देख सकते हैं वो पूरी तरह से इस रस्म का हिस्सा बने हुए हैं।
दूल्हे के जूते छीनने की कोशिश, दोस्तों के साथ खींचतान और फिर जूतों को लेकर भागना। जैसे कोई मिशन चल रहा हो। जूतों को लेकर पूरा शादी का वेन्यू मानो जंग का मैदान बन गया है। एक तरफ दूल्हे के दोस्त दूसरी तरफ दुल्हन की टीम और बीच में आर्यन खान पूरी एनर्जी के साथ जूते खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी खींचतान में एक पल ऐसा भी आया जब आर्यन दौड़ते-दौड़ते गिरते-गिरते बचते हैं। यह सीन इतना रियल और रिलेटेबल है कि फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा बिना कुछ बोले ही सब कुछ कर रहा है
शाबाश आर्यन एक और यूजर ने लिखा आर्यन कितने डाउन टू अर्थ हैं एक दूसरे यूजर ने लिखा पठान का बेटा है सबको अकेले ही संभाल लेगा वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि इन वायरल तस्वीरों ने आर्यन की पब्लिक इमेज को थोड़ा सॉफ्ट और रिलेटेबल जरूर बना दिया है। जूते चुराते-चुराते उन्होंने फैंस का दिल भी चुरा लिया है। जो उन्हें सिर्फ एक रिजर्व सीरियस टारगेट के तौर पर देखते हैं, अब उन्हें एक फन लविंग, फ्रेंडली और देसी शादी एंजॉय करने वाला शख्स भी दिखाई दे रहा है। यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब ज्यादा वायरल हो रही हैं। बता दें आर्यन ने 2025 में फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर एंट्री मारी है। उन्होंने सीरीज द बैब्स ऑफ बॉलीवुड से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। और अब खबर है कि अपनी डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद वो 2026 में थिएट्रिकल फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे जिसमें वो अपने पिता शाहरुख खान को ही डायरेक्ट करने वाले हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2