[संगीत] हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार की देर रात यूपी के गाजियाबाद में मौजूद [संगीत] घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वो चक्कर खाकर जमीन पर गिरी जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने इस दुनिया को अलविदा [संगीत] कह दिया। आज बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
हरियाणा से प्रोड्यूसर जीतू और कलाकार विकास उनके घर पहुंचे। दिव्यांका 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों [संगीत] में काम कर चुकी थी। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी, रोहतकिया केडी के साथ भी काम किया है। उनके Instagram पर 1.3 मिलियन [संगीत] फॉलोवरर्स हैं। उनके निधन पर हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने शोक जताया है। दिव्यांका सिरोही [संगीत] का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था।
परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीकॉम की [संगीत] डिग्री हासिल की है। इसके बाद सिक्किम से एमबीए किया है। फिर गुरुग्राम से बीएड किया। दिव्यांका के दो भाई हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउसवाइफ [संगीत] हैं। दिव्यांका के भाई हिमांशु ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंगलवार रात दिव्यांका घर पर ही थी। रात करीब 8:00 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और वह फर्श पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी और खून निकल गया।
[संगीत] जब छोटा भाई दीपांशु उसके पास पहुंचा तब तक उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बुधवार [संगीत] सुबह गाजियाबाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया है। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में TikTok पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने मेरी मम्मी ने पसंद गाने पर वीडियो बनाई [संगीत] थी जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद TikTok पर मेरे फॉलोवर्स 5 मिलियन हो गए थे। दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा [संगीत] कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया। फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं तो मैंने जॉब छोड़ [संगीत] दी।
विलन गाने से हरियाणवी इंडस्ट्री में शुरुआत की। हरियाणवी कलाकार मंजीत पंचाल ने एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही [संगीत] के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी डाली। इसमें पंचाल ने लिखा हरियाणवी आर्टिस्ट दिव्यांका सिरोही [संगीत] हमारे बीच नहीं रही। गजब की आर्टिस्ट थी सच में। मैसेज के अंत में दुख जताते हुए आंसू [संगीत] बनाते इमोजी भी बनाए। दिव्यांका के जाने से हरियाणवी इंडस्ट्री को काफी सदमा पहुंचा [संगीत] है और उनके फैंस भी लगातार शोक संदेश भेज रहे हैं और कुछ लोगों को तो अब तक यकीन भी नहीं हो रहा। फिलहाल आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।