एक्टर सुधीर पांडे ने गिन्नी बैड सनी 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के उस वीडियो पर रिएक्ट किया है जिसमें वह स्टेज से बीच में ही उतरते नजर आ रहे हैं। दावा किया गया कि एक्टर को अपमानित महसूस हुआ और उन्हें इवेंट में नजरअंदाज किया गया। पर अब सुधीर पांडे ने खुद उस बात की सच्चाई बताई है। दरअसल हाल ही में फिल्म गिन्नी बैट सनी [संगीत] 2 के ट्रेलर लॉन्च से एक वीडियो खूब वायरल हुआ था
जिस जिसमें दिग्गज एक्टर सुधीर पांडे अचानक [संगीत] ही स्टेज बीच में छोड़कर निकल गए थे। दावा किया गया है कि इवेंट में सुधीर पांडे को फिल्म की टीम ने नजरअंदाज किया और उन्हें सम्मान नहीं दिया। इससे आहत होकर सुधीर पांडे स्टेज से चुपचाप उतर गए थे। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने फिल्म की टीम पर गुस्सा निकाला था। उन्होंने फिल्म के लीड स्टार्स अविनाश तिवारी और मेधा शंकर को भी फटकारा था। जिन्होंने सुधीर पांडे जैसे दिग्गज एक्टर को नजरअंदाज किया।
अब इस पूरे मामले पर खुद सुधीर पांडे [संगीत] ने रिएक्ट किया है और असल मामला क्या था वह बताया है। सुधीर पांडे ने इंटरव्यू और अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे और वहां जाने के लिए लेट हो रहे थे। इसलिए बीच में ही स्टेज से उतर गए थे। यानी उनका अपमान या बेइज्जती [संगीत] जैसा कुछ भी नहीं था। एक्टर के मुताबिक वह फिल्म की टीम को पहले ही इस बारे में बता चुके थे। सुधीर पांडे बोले अपमान बेइज्जती [संगीत] जैसा कुछ भी नहीं था।
मैं टीम के साथ ट्रेलर ल्च कर रहा था। मैं वहां मौजूद रहना चाहता था। मैं सबके साथ स्टेज पर गया और उससे पहले सबसे आगे की लाइन में बैठा था। जिसने भी वीडियो शूट किया है शायद उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। जब ऐलान किया गया तो मैं सबके साथ स्टेज पर गया। सुधीर पांडे ने बताया कि समस्या यह थी कि मुझे बहुत जल्दी थी क्योंकि मेरे दूसरे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग चल रही इसलिए मैं शूटिंग के बीच में ही इस ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने आ गया था। दरअसल मैंने गिनी वेट सनी 2 के प्रोडक्शन हाउस को पहले ही बता दिया था कि मुझे थोड़ा जल्दी निकलना है। आप मुझे स्टेज से जाते हुए इसलिए देख रहे हैं
क्योंकि मुझे दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए मैसेज आ रहे हैं। सुधीर पांडे ने फिर गिनी बैट्स सनी 2 में अपने रोल के बारे में बात की और फिल्म की भी तारीफ की। वह बोले मुझे गिनी बैट्स सनी 2 में कमाल का रोल मिला है और यह एक अच्छी फिल्म है। इसलिए मुझे दूसरी फिल्म की टीम से अनुमति मिल गई थी। मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अपने काम के लिए बहुत ईमानदार रहा हूं। मैं 1976 में इस [संगीत] इंडस्ट्री में आया था। 50 साल हो गए हैं। आपको बता दें गिनीवट सनी 2 थिएटर्स में 24 अप्रैल को रिलीज होगी। एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे प्रशांत झा ने [संगीत] डायरेक्ट किया है। फिल्म में लिट दुबे, गोविंद नामदेव, विश्वनाथ चटर्जी और गोपी भल्ला भी हैं। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप [संगीत] क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।