बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फिल्म तिरंगा का गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। गाना गाने के दौरान वह धर्मेंद्र को याद करती दिखी और काफी भावुक हो गई। उनके चेहरे पर इमोशन साफ नजर आए जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी इमोशनल नजर
आए और वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले बॉलीवुड के ही मैन यानी धर्मेंद्र का निधन हो गया था। ऐसे में हेमा मालिनी अक्सर उन्हें तस्वीरों वीडियो के जरिए अक्सर याद किया करती हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है।
दोनों ने कई हिट फिल्मों के साथ काम किया और उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। धीरे-धीरे यह रिश्ता असल जिंदगी में भी प्यार में बदल गया। काफी मुश्किलों और विवादों के बाद दोनों ने शादी की। हेमा मालिनी का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्हें ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और अपनी खूबसूरती व अभिनय से लाखों दिल जीते।
वहीं धर्मेंद्र भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में रहे हैं। जिन्हें ही मैन कहा जाता है। उन्होंने एक्शन और रोमांस दोनों तरह की फिल्मों में अपनी अलग-अलग पहचान बनाई है। इस वायरल वीडियो में हेमा मालिनी का इमोशनल अंदाज एक बार फिर यह साबित करता है कि एक्टर्स आज भी धर्मपाजी से बेहद इंतहा प्यार करती हैं और उन्हें याद करती