मेरा आधा शरीर कट जाता। मरते-मरते बचे अक्षय कुमार। खतरनाक स्टंट में जा सकती थी एक्टर की जान। ट्विंकल खन्ना का डर से हुआ बुरा हाल। खिलाड़ी कुमार ने खोले कई राज। एक हादसे ने बदल दी अक्षय कुमार की जिंदगी। किस्सा सुन उड़ गए फैंस के होश। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने परिवार,
अपने बेटे आरव और फिल्मों के दौरान हुए हादसों के बारे में भी बात की। यहां तक बताया स्टंट के दौरान उनका शरीर आधा कट सकता था। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। अक्षय [संगीत] कुमार के खतरनाक स्टंट करने को लेकर पत्नी ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन कैसा था? और कैसे अक्षय कुमार बाल-बाल बचे थे सब कुछ आपको विस्तार से बताते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में खुद ही स्टंट और एक्शन सींस करने के लिए जाने जाते हैं। करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक उन्होंने ढेरों फिल्मों में खुद खतरनाक स्टंट किए हैं।
हालांकि ऐसा करने में कई बार ऐसा भी हुआ है कि अक्षय कुमार की जान पर बनाई है। इस वक्त अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियां बटोर रहे खिलाड़ी कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक स्टंट के बारे में बात की जब उनका मौत से सामना हुआ। उनकी जान पर बनाई थी। जानकारी के लिए बता दें यह किस्सा 90 के दशक का है। एक्टर ने अपने रिसेंट इंटरव्यू में बताया कि जब करियर के शुरुआती समय में वह स्टंट किया करते थे तब सुरक्षा के लिए बहुत कम या फिर ना के बराबर इंतजाम हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि आजकल वीएफएक्स और एआई का जमाना है।
मॉडर्न तकनीक है। पर उन दिनों एक्शन सींस को लाइव करना पड़ता था और उसमें असली खतरा भी होता था। अक्षय से जब पूछा गया कि स्टंट करते हुए कभी जान रिस्क में आई? ऐसा हुआ कि मरते-मरते बचे हो। तो अक्षय बोले, एक बार फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी में नाव के सीन में मेरा आधा शरीर कट जाता। क्या हुआ कि कैटामर सामने से आ रहा था और मेरी नाव उसके बीच के अंदर से जाने वाली थी और मैं आपको बता रहा हूं मेरा आधा शरीर कट जाता पूरा कट जाता मैं लेकिन बच गया।
फिर एक और था जब खिलाड़ी 786 में मैंने जंप मारा था और मुझे हॉट एयर बैलून में डाइव करना था। तब बच गया था। अक्षय से जब यह पूछा गया कि उनके खतरनाक स्टंट करने पर पत्नी ट्विंकल घनान्ना कुछ कहती नहीं है तो वो बोले उन्हें अब आदत पड़ चुकी है। अब कुछ कहने का मतलब बनता नहीं है क्योंकि मुझे करना ही है बल्कि उनका कहना है कि वो आ जाएगा ठीक-ठाक आ जाएगा। उनमें ऐसा आत्मविश्वास है। वहीं एक्टर ने अपने बेटे आरव को लेकर भी खूब सारी बातें की। एक्टर ने बताया कि जब उनका बेटा 15 साल का था तब वह लंदन चला गया था। वहां वह खुद से अपनी जिंदगी जी रहा है। अपना रोजमर्रा का काम कुकिंग साफ सफाई वह खुद करता है। अब नौकरी भी करने लगा है। अपनी जॉब से करीब ₹4500 कमा रहा है। आरव की सैलरी सुनकर फैंस के भी होश उड़ गए थे। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत]