आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म आ रही है एक दिन और इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और इसी के साथ आमिर खान ने भी अपने बेटे की फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। प्रमोशन इस बार वो अलग तरह से कर रहे हैं। आमिर खान राइट अप्स शेयर कर रहे हैं अपनी लाइफ को लेकर कि वो एक दिन जिसने उनकी जिंदगी बदल दी और उसी के साथ आमिर खान ने एक किस्सा भी शेयर किया। जहां एक तरफ आमिर खान
फिल्म को प्रमोट करने के लिए लोगों को इमोशनली टच करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर नेगेटिविटी अभी से ही शुरू हो गई है। एक दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और इस ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट है और उन्होंने अपने बेटे के लिए यह जो फिल्म बनाई है, यह परफेक्ट कॉपी है फिल्म वन डे की।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इसी बात को लेकर आमिर खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि लोग यह भूल गए कि आमिर खान ने कभी दावा ही नहीं किया कि यह एक फ्रेश लव स्टोरी है बल्कि इस फिल्म के ऑफिशियल विकपीडिया पेज पर भी मेंशन है कि ये फिल्म वन डे की रीमेक है। लेकिन निराशा इस बात की है कि ठीक है आप किसी फिल्म को रीमेक कर रहे हो बट उसमें थोड़ा अपना आईडिया तो डालो थोड़ा उसमें इंडियन टच तो डालो थोड़ा उस कहानी को बदलो तो सही फिल्म तो फ्रेम टू फ्रेम बनाई गई है वन डे के अकॉर्डिंग ही इनफैक्ट वन डे और एक दिन दोनों के कई सींस सामने आए हैं जिसमें क्लियरली देखा जा सकता है कि सींस भी सेम टू सेम कॉपी किए गए हैं।
इधर ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर को भी कुछ खास कट नहीं किया गया है। ट्रेलर देखकर ही फिल्म की पूरी कहानी पता लग रही है। लोग आराम से प्रेडिक्ट कर पा रहे हैं कि यह कहानी किस बारे में है और इस कहानी में क्या होने वाला है। लड़का लड़की के लिए वो एक दिन क्यों लाना चाहता है। तो जब ट्रेलर से ही कहानी रिवील होती नजर आती है तब ऑडियंस को भी फिल्म में इंटरेस्ट कम नजर आता है। आमिर खान के बेटे जुनैद की
एक दिन फिल्म यह सेकंड फिल्म है। पहली फिल्म उनकी महाराज थी जिस पर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी। फिल्म को बैन करने की भी डिमांड कर दी गई थी और अब यह फिल्म है इसको लेकर भी कंट्रोवर्सी होना शुरू हो गई है। इसी बीच आमिर खान के भाई ने भी आमिर खान पर तंज कसते हुए कहा है कि कई लोग परफेक्ट होने का दावा करते हैं लेकिन उनके हिसाब से परफेक्ट वो लोग नहीं बल्कि परफेक्ट तो धुरंधर फिल्म है