सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असीत कुमार मोदी अपने जूहू स्थित प्रॉपर्टी में कुछ दिनों से निर्माण का काम करा रहे हैं। यह काम आधी रात को भी जारी रहा जिससे आसपास के लोगों के साथ एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को भी काफी तकलीफ पहुंची है। उर्वशी ढोलकिया ने दो वीडियो डालकर दिखाया है कि कैसे दिन और रात काम चल रहा है। जिसकी वजह से उनके साथ-साथ आसपास के सभी लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। इस काम को आधी रात का आतंक कह रही हैं।
इन दोनों वीडियो के साथ उर्वशी ढोलकिया ने एक ओपन लेटर में लिखा है। मैं यह ओपन लेटर हमारे इलाके में चल रहे देर रात के निर्माण गतिविधियों को लेकर चिंता जताने के लिए लिख रही हूं। इससे इलाके के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। कई दिनों से निर्माण का काम देर रात तक चल रहा है। मशीनों, ड्रिलिंग और सामान लाने ले जाने की आवाजों से लोगों का सोना बेहाल हो गया है। इससे उनकी नींद खराब हो रही है। हेल्थ पर असर पड़ रहा है और रोजमर्रा की जिंदगी बिगड़ रही है।
यह प्रॉपर्टी अभी श्री असीत कुमार मोदी और उनके परिवार की है। उर्वशी ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने पुलिस को निर्माण कार्य की जानकारी भी दी। एक्ट्रेस ने काफी समय तक इंतजार भी किया मगर कोई मदद के लिए वहां नहीं पहुंचा। उर्वशी ने लिखा मैं यह भी बताना चाहती हूं कि मैंने सुबह 4:23 पर पुलिस इमरजेंसी नंबर 100 पर कॉल किया था और 4:55 पर कुल तीन कॉल की थी। इस उम्मीद में कि पुलिस आएगी और इस मामले को सुलझा देगी। मैं सुबह 5:08 तक अपनी बिल्डिंग के नीचे सड़क पर इंतजार करती रही। लेकिन कोई नहीं आया। सोचिए [संगीत] अगर यह कोई और स्थिति होती और मैं मुसीबत में होती तो मेरी क्या हालत होती। सिस्टम इतना दोषपूर्ण है कि यह विश्वास करना मुश्किल है
और बेहद निराशाजनक है। उर्वशी ढोलकिया ने इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद एक और पोस्ट की जिसमें उन्होंने असीत मोदी और उनके भाई को भी घेरा। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रोड्यूसर की प्रॉपर्टी पर हो रहे निर्माण कार्य में उनकी जिंदगी असहनीय और रहने लायक नहीं छोड़ी है। यहां तक कि उनके भाई ने कहा कि यह काम नहीं रुकने वाला है। उर्वशी का दावा है कि निर्माण काम के लिए उन्होंने सड़क भी बंद कर दी है। इस घटना पर कोई कारवाई नहीं की जा रही है।
टीवी एक्ट्रेस के इस पोस्ट से कई यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। असीत मोदी एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग प्रोड्यूसर को सिविक [संगीत] सेंस ना दिखाने पर फटकार रहे हैं। अब देखना है कि असीत मोदी अपने ऊपर लग रहे इन आरोपों का क्या जवाब [संगीत] देते हैं। फिलहाल इस खबर पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।