Cli

क्या गुलशन ग्रोवर को होना चाहिए था रहमान डकैत? शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा

Hindi Post

बॉलीवुड के बैडमैन के नाम से फेमस गुलशन ग्रोवर इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज मटका किंग के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सीरीज के प्रमोशन के लिए दिए एक इंटरव्यू में गुलशन ग्रोवर ने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के किरदार रहमान डकैत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे कहा था कि रहमान डकैत का किरदार उन्हें प्ले करना चाहिए था।

इंडिया टुडे से खास बातचीत में गुलशन ग्रोवर ने कहा कि कुछ दिनों पहले वह लंच पर इंडस्ट्री के कुछ और दिग्गजों से मिले थे। यहां शत्रुघ्न सिन्हा भी थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे कहा कि रहमान डकैत का किरदार उन्हें करना चाहिए था। गुलशन गुरुवर ने कहा दो दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा वहां थे। राकेश रोशन शशि रंजन हम सब रात का खाना खा रहे थे।

मैं थोड़ा देर से पहुंचा तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा मैंने धुरंधर देखी। गुलशन ग्रोवर वह एक ऐसी फिल्म थी जिसमें तुम्हें होना चाहिए था। गुलशन ग्रोवर ने आगे यह भी बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि कितना अच्छा होता अगर वह रहमान डकैत का किरदार निभाते। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने जवाब में कहा कि हां वह इस बात से सहमति रखते हैं।

इस बातचीत के दौरान गुलशन ग्रोवर ने इस बारे में भी बात की कि कैसे क्राइम स्टोरी टेलिंग में बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव हर जगह हो रहे हैं। चाहे आपके घर में हो, बाहर हो, आपके काम की हो, हर जगह बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में सिनेमा में भी बदलाव तय है। चाहे कहानी कहने का तरीका हो, डायरेक्शन हो, एक्टिंग हो, हर चीज में बदलाव होगा।

गुलशन ग्रोवर की अपकमिंग सीरीज मटका किंग की बात करें तो यह सीरीज 17 अप्रैल से प्राइम वीडियोस पर स्ट्रीम होगी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *