Cli

बौखलाए ट्रंप बोले, ‘मेलोनी पहले जैसी नहीं रहीं’

Hindi Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्ड ट्रंप का कहना है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अब पहले जैसी नहीं रही। वो बदल गई हैं। ट्रंप मेलोनी से इतने खफा क्यों है? यह आगे बताएंगे। पहले यह जान लीजिए कि ट्रंप ने कहा क्या है। मेलोनी को याद करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं उनसे हैरान हूं। मुझे लगा कि उनके अंदर साहस है लेकिन मैं गलत था। मैं उनके बारे में जैसा सोचता था वो उससे बिल्कुल अलग है।

मेलोनी अब पहले जैसी नहीं रही और इटली भी अब पहले जैसा देश नहीं रहेगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि लंबे समय से उनकी मेलोनी से कोई बात नहीं हुई है। ट्रंप ने यह सारी बातें इटालियन अखबार कोरियर डेला सेरा को दिए एक इंटरव्यू में कही। अब बताते हैं कि इस नाराजगी की वजह क्या है। इसके पीछे दो कारण हैं। पहला ईरान और दूसरा पोप। पहले ईरान पर बात करते हैं। रटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक मार्च के आखिरी में अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए इटली से मदद मांगी थी।

ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका इटली के सिसली में बेस बनाना चाहता था। लेकिन इटली ने मदद से इंकार कर दिया। यह बात ट्रंप को बुरी लग गई। इसीलिए ट्रंप बोले कि उन्होंने जो किया वो स्वीकार्य नहीं है। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार है और चांस मिलने पर वो 2 मिनट में पूरे इटली को उड़ा देगा। अपना मेलोनी पहले जैसी हैं और ना इटली पहले जैसा देश रहेगा। मैं सोचता था कि उनमें साहस है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा एनर्जी कॉज देते हैं। फिर भी स्टेट ऑफ हॉर्मोस के लिए लड़ने को तैयार नहीं है। उसे यानी हॉर्मोस को खुला रखने के लिए वो डोनल्ड ट्रंप के भरोसे बैठे हैं। मैलोनी युद्ध में हमारी मदद नहीं करना चाहती। मैं हैरान हूं।

क्या लोगों को यह जानना पसंद है कि उनकी प्रधानमंत्री तेल खरीदने के लिए कुछ भी नहीं कर रही हैं। ईरान के अलावा ट्रंप पोप के मामले में भी बेलोनी से नाराज हैं। बात ऐसी है कि रोमन कैथोलिक चर्च के पोप लियो 14 लगातार ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के जंग की आलोचना करते आए हैं। यह बात ट्रंप को पसंद नहीं। पोप के खिलाफ ट्रंप ने लिखा था क्राइम पर पोप कमजोर हैं और विदेश नीति के मामले में बेकार। मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना करें। क्योंकि मैं वही कर रहा हूं जिसके लिए मुझे भारी बहुमत से चुना गया था। लियो को पोप के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कट्टर वामपंथियों को खुश करना बंद करें। उन्हें एक महान पोप बनने पर ध्यान देना चाहिए ना कि एक पॉलिटिशियन बनने पर। ट्रंप यहीं नहीं रुके। इंटरव्यू में उन्होंने पोप को लेकर फिर से विवादित बातें कही। ट्रंप बोले कि कृपया कोई पोप लियो को बता दें कि ईरान ने पिछले दो महीनों में कम से कम 42,000 निर्दोष निहत्ते प्रदर्शनकारियों की हत्या की है और ईरान के पास होना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

ट्रंप ने बैक टू बैक पोप की आलोचना की तो मेलोनी खुलकर ट्रंप के खिलाफ आ गई। उन्होंने ट्रंप के बयान को अनएक्सेप्टेबल कहा और आगे बोली कि मैं पोप लियो को अपना समर्थन देती हूं। ट्रंप के बयान के बाद मुझे ऐसे समाज में रहना ठीक नहीं लगता जहां धार्मिक नेता राजनीतिक नेताओं के इशारे पर काम करते हैं। यह है ट्रंप और मेलोनी के विवाद की कहानी। ट्रंप ने मेलोनी को लेकर जो दावा किया उस पर आपकी राय है कमेंट करके बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *