सलमान खान इतने बड़े सुपरस्टार हैं कि उनकी फिल्म का हिस्सा बनना हर किसी के लिए बड़ी बात होती है। लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर जो प्रोड्यूसर भी हैं उन्होंने एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है सलमान खान को लेकर। उन्होंने कहा कि सलमान खान के साथ उन्हें काम करने में कुछ खास इंटरेस्ट नहीं है।
हां अगर सलमान खान बड़े बैनर की फिल्म करेंगे यानी कि सूरज बरजातिया, संजय लीला भंसाली, यशराज फिल्म्स तो फिर मैं सलमान के साथ काम करूंगा। वरना नहीं क्योंकि मुझे सेट पर डिसिप्लिंड माहौल चाहिए। मुझे ऐसा माहौल नहीं चाहिए कि 9:00 बजे की शिफ्ट के लिए एक्टर शाम को 4:00 बजे आ रहा है।
मुझे ऐसा माहौल बिल्कुल नहीं चाहिए सेट पर जहां पर शराब परोसी जाती हो और काम को बिल्कुल डिसिप्लिन तरीके से नहीं किया जाता हो। मुझे सेट पर ऐसा माहौल बिल्कुल पसंद नहीं है जहां पर एक्टर डायरेक्टर को गाइड करता हो। जहां पर एक्टर के हिसाब से चीजें चलती हो। विवेक वासवानी ने कहा कि सलमान खान जब भंसाली के साथ या सूरज बरजात्या के साथ या यशराज फिल्म्स के साथ काम करते हैं तो वह बंधे हुए रहते हैं।
क्योंकि यह सारे बैनर्स जो है इनके लिए इनकी स्टार इनकी कहानी होती है ना कि सलमान खान के स्टारडम पे यह अपनी फिल्में रन करते हैं। वहां पर सलमान भी डिसिप्लिन मैनर में काम करते हैं और ज्यादा कुछ बोलते नहीं है फिल्म के शूट को लेकर। यह बैनर्स सलमान द एक्टर को अपनी फिल्मों में काम करवाते हैं ना कि सलमान द सुपरस्टार। विवेक वासवानी ने कहा कि उन्होंने पत्थर के फूल फिल्म में काम किया था
सलमान खान के साथ और उसके बाद उन्होंने इसी वजह से सलमान के साथ काम नहीं किया। पत्थर के फूल, फिल्म के दौरान विवेक वासवानी फिल्म के प्रोड्यूसर थे और सलीम खान साहब ने क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी इसीलिए सलमान कहानी में ज्यादा बोल नहीं पाए और फिल्म के डायरेक्शन में भी उन्होंने इंटरफेयर नहीं किया।