Cli
matrubhummi

धुरंधर 2 के एक्शन डायरेक्टर ने सलमान खान की मातृभूमि के अटकने की वजह बताई..

Hindi Post

धुरंधर 2 को इसके ग्राउंडेड और रियलिस्टिक एक्शन सीक्वेंस के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। उन्हें डायरेक्ट करने का जिम्मा एक्शन डायरेक्टर एजाज़ गुलाब ने उठाया था। एजाज सलमान खान स्टारर मातृभूमि में भी काम कर चुके हैं। वैसे तो यह फिल्म दिसंबर में बनकर तैयार थी, लेकिन फिर अचानक इसे भारी रीशूट से गुजरना पड़ गया। डायरेक्टर अपू बुलाखिया ने ऐसा फैसला क्यों लिया?


इसकी बैक स्टोरी एजाज गुलाब ने सुनाई है। एजाज 1989 से ही दूसरे एक्शन डायरेक्टर्स को असिस्ट कर रहे थे। लेकिन उन्होंने फुल फ्लजड एक्शन डायरेक्टर की जिम्मेदारी शूट आउट एट लोखंडवाला के बाद ही मिली थी। उन्होंने एक विलेन द फैमिली मैन और सयारा में भी काम किया है। बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में वो मातृभूमि का जिक्र करते हुए कहते हैं अपूर्व और मैंने लगान में असिस्ट किया था।

मैंने उनकी फिल्मों जैसे एक अजनबी शूट आउट एट लोखंडवाला और हसीना पारकर में भी काम किया है। मेरे मेरा जैसा रिश्ता मोहित सूरी के साथ है वैसा ही अपूर्व के साथ भी है। मुझे बहुत खुशी हुई जब उन्होंने मुझसे कहा कि हमें सलमान के साथ एक फिल्म करनी है। सलमान खान के साथ काम करना उनका सपना था। वो लंबे समय से इस सपने को पूरी करने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। आखिरकार मातृभूमि के साथ सलमान जम गए। बहुत दिल लगाकर काम किया है हमने इस फिल्म पर। फिल्म के रीशूट पर बात करते हुए एजाज कहते हैं, मेकर्स इस फिल्म में कुछ गाने जोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इसकी शूटिंग की। साथ ही उन्होंने कुछ कैरेक्टर्स के इंट्रोडक्शन सीन भी फिल्म हैं। वैसे कुछ समय पहले इंडिया टुडे ने मातृभूमि के डिले होने की एक और वजह बताई थी।

वाई यह कि मेकर्स ने फिल्म में चाइनीस ऑफिसर के रोल के लिए एक्टर सिंगर प्रशांत तमांग को कास्ट किया था। इससे पहले वह इंडियन आइडल 3 और पाताल लोक 2 में नजर आ चुके हैं। मातृभूमि में उनका काफी बड़ा रोल था। लेकिन जनवरी 2026 में उनकी अचानक डेथ हो गई क्योंकि फिल्म के पैच वर्क और कुछ रीशूट का काम अब भी बाकी था। इस वजह से मेकर्स मंजधार में फंस गए हैं। यही कारण है कि मूवी अपने तय समय से ज्यादा टल गई है।

हालांकि यह जानकारी अब तक सामने नहीं आई है कि प्रशांत की जगह मेकर्स ने किसी नए एक्टर को कास्ट किया है या फिर एआई वगैरह का इस्तेमाल कर कुछ दूसरा रास्ता निकाला है। जहां तक फिल्म की बात है, उसकी रिलीज को लेकर अभी दूर-दूर तक कोई अपडेट नहीं है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *