Cli
shrijita good news

श्रीजिता डे ने शादी के 3 साल बाद सुनाई खुशखबरी!..

Hindi Post

36 साल की सृजिता डे ने सुनाई खुशखबरी। विदेशी पति संग पूजा की तस्वीरें वायरल। जिंदगी की नई शुरुआत के लिए परिवार दोस्तों ने लगाई बधाइयों की झड़ी। टीवी एक्ट्रेस के लिए बेहद खुश हैं फैंस। पूजा पाठ के साथ शुरू किया लाइफ का नया चैप्टर। टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रीजीता डे ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है।

जिनमें देखा जा सकता है कि उनके घर में पूजा रखी गई थी। श्रीजीता अपने जर्मन पति माइकल के साथ-साथ परिवार की मौजूदगी में पूजा पाठ करती हुई नजर आ रही हैं। यह पोस्ट एक्ट्रेस इशिता गांगुली ने श्रीजीिता के साथ कोलैब में पोस्ट किया है। एक्ट्रेस की नई शुरुआत के लिए इशिता ने उन्हें खूब शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही साथ फैंस ने भी बधाइयों की झड़ी लगा दी है। बता दें इशिता और श्रीजीता बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें 2024 में श्रीजीता ने अपने पति माइकल के साथ दोबारा बंगाली रीति रिवाज से शादी की थी। इससे पहले 2023 में उन्होंने जर्मनी में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से माइकल के साथ शादी की थी। उनकी शादी को लगभग 3 साल पूरे हो गए हैं। और अब यह कपल अपनी लाइफ के नए चैप्टर की ओर बढ़ गए हैं। जिंदगी की एक नई शुरुआत कर रहे हैं अपने नए घर में। जी हां, टीवी एक्ट्रेस श्रीजीता ने अपने सपनों का घर ले लिया है।

जिसके चलते वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस नए घर की खुशी सृजिता और माइकल के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। अपने नए घर में आने से पहले उन्होंने पूजा करवाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ कितनी खुश दिखाई दे रही हैं और अपने नए घर को लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

इशिता गांगुली ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा नई शुरुआतों और खूबसूरत यादों के नाम श्री आपके इस नए सुंदर घर में आपको ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं। आपके लिए दिल से बहुत खुशी हो रही है। ईश्वर करे आपका नया घर हंसी प्यार, अच्छे स्वास्थ्य और शांति से भरा रहे। आप दोनों को ढेर सारी बधाई और आप दोनों पर बहुत गर्व है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस भी सृजिता को बहुत बधाइयां दे रहे हैं। नए घर के साथ-साथ एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक की भी बहुत चर्चा हो रही है। जैसा कि आप शेयर की गई तस्वीरों में देख सकते हैं।

सृजिता ने ब्राइट येलो कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई है। सोने का नेकलेस और इयरिंग्स पहने एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। मांग में सिंदूर, रेड लिपस्टिक और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान साफ बता रही है कि एक्ट्रेस अपने नए घर में कितनी ज्यादा खुश हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के विदेशी पति माइकल जो जर्मनी से बिलॉन्ग करते हैं, उन्होंने भी इस पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

येलो कलर का कुर्ता और वाइट पजामा पहने माइकल का देसी अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। दोनों की लव स्टोरी की अगर बात करें तो 2018 में माइकल काम के सिलसिले में भारत आए थे। मुंबई के वुड साइड एंड में दोनों की मुलाकात हुई और यही मुलाकात कब दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। जिसके बाद 2023 में दोनों ने शादी कर ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *