मशहूर बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का निधन शूटिंग के दौरान हो गया है। राहुल की मौत उड़ीसा में नव दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुई है। दरअसल यह घटना दुखद घटना तलसारी बीच पर हुई है। दिवंगत एक्टर राहुल बनर्जी अपने फेमस टीवी शो भोले बाबा पर करेगा की शूटिंग कर रहे थे।
बता दें कि शूटिंग के दौरान वह समुद्र में गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। समुद्र में गिरने से बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का निधन हो गया है।
हालांकि शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि राहुल की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है या फिर हार्ट अटैक की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति समझ आएगी। आपको बता दें कि राहुल को समुद्र से रेस्क्यू करने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल दीघा अस्पताल ले जाया गया था।
जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दीघा पुलिस के एसपी ने जानकारी दी है कि सबको दीघा मेडिकल सेंटर में रखा गया है और आगे की जांच हो रही है। बंगाली मशहूर एक्टर राहुल बनर्जी के निधन पर सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया है। उन्होंने एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।
यह सब कैसे हो गया? वो मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे और वह एक बेहतरीन इंसान भी थे। फिलहाल इस पूरे मामले पर आप क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा और ज्यादा ऐसी अपडेट्स पाने के लिए