Cli
muslim shatrugn

शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार अपने मुस्लिम दामाद जहीर को लेकर दिया बड़ा बयान..

Hindi Post

सोनाक्षी ने अपनी मर्जी से एक मुस्लिम लड़के से शादी की तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अजीब सी खबर फैल गई। हालांकि इस पर यह भी खबरें सामने आई कि उनके पिता और माता दोनों ही शादी के खिलाफ थे। लेकिन शादी के कई सालों के बाद अब पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी को लेकर बेबाक अंदाज में बयान जारी किया। अब बॉलीवुड के शॉर्टगन यानी शत्रुघन सिन्हा एक बार फिर अपने बेबाग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण है उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी।

जिसने पिछले साल सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस कर दी थी। जब 2024 में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की तो यह सिर्फ एक सेलिब्रिटी वेडिंग नहीं रही बल्कि एक बड़ा सोशल मुद्दा बन गया। इंटरफेथ मैरिज होने की वजह से इस शादी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई। कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद तक का नाम दे दिया। तो कुछ ने परिवार के भीतर मतभेद होने की बातें भी कही।

कहा गया कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से नाख था। यहां तक कि उनके भाई भी इस समारोह में शामिल नहीं हुए। सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा भी आखिर समय में शादी में पहुंचे। इन तमाम अफवाओं और चर्चाओं के बीच में अब पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद सामने आकर इन बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। होता यूं है कि अभी हालिया के इंटरव्यू के दौरान जब उनसे यह सवालात किया गया कि उनके घर रामायण में जो खुद एक धार्मिक नाम है बेटी की दूसरे धर्म में शादी के बाद माहौल कैसा है?

तो उन्होंने बेहद सधे और शांत अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक है। हम बहुत खुश हैं। जब हम सोनाक्षी और जहीर को साथ देखते हैं तो साफ महसूस होता है कि वह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। उनकी इस बात से साफ झलकता है कि पिता के तौर पर वह अपनी बेटी की खुशी को सबसे ऊपर रखते हैं। उन्होंने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि एक पुरानी कहावत है मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी?

यानी जब दो लोग अपने रिश्ते में खुश हैं तो समाज या बाहरी लोगों की राय ज्यादा मायने नहीं रखती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी साफ किया कि शादी में कुछ भी गैर कानानूनी या संविधान के खिलाफ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चे अब बड़े और समझदार हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है। एक माता-पिता के तौर पर उनकी जिम्मेदारी सिर्फ इतनी ही है कि अपने बच्चों के साथ मजबूती से खड़े रहे और वही उन्होंने किया। उनका यह बयान उन सभी अफवाहओं और सवालों को सीधा जवाब माना जा रहा है

जिनमें कहा जा रहा था कि परिवार इस शादी के खिलाफ था। हालांकि यह जरूर सामने आया था कि सोनाक्षी के भाई इस फैसले से पूरी तरीके से सहमत नहीं थे और शादी में नजर नहीं आए। लेकिन इसके बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा अपनी बेटी के साथ मजबूत खड़ी दिखाई दिए। वहीं अगर शादी की बात करें तो सोनाक्षी और जहीर ने किसी बड़े धूमधाम या शोरशराबे के बजाय बेहद सादगी से शादी की।

उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपने घर पर ही करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इस रिश्ते को अधिकारिक रूप दे दिया। यह फैसला भी अपने आप में एक संदेश था कि रिश्तों में दिखावे से ज्यादा अहमियत, समझ और भरोसे की होती है। शादी के बाद से यह कपल लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। दोनों अपने फैंस के साथ मजेदार वीडियो, वेकेशन, फोटोस और खास पल शेयर करते रहते हैं।

उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है और कई फैंस उन्हें कपल गोल्स भी मानते हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा के इस ताजा बयान के बाद एक बात पूरी तरीके से साफ हो गई है कि उनके लिए धर्म, परंपरा या समाज से ज्यादा जरूरी है अपने बच्चों की खुशी। फिलहाल शत्रुघन सिन्हा के इस बड़े बयान को लेकर आपने क्या प्रतिक्रिया देनी है? कमेंट कर अपना सुझाव देना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *