सोनाक्षी सिन्हा के गैर धर्म में शादी करने के 1ढ़ साल बाद पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन आया सामने। मुस्लिम दामाद ज़हीर को लेकर जो कहा सुनने के बाद दंग रह गए लोग। सवाल जवाब में दिल की बात आ गई सामने। बेबाक स्टेटमेंट हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल। बॉलीवुड के मशहूर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री और फनी साइड को लेकर चर्चा में रहते हैं।
इस अडोरेबल कपल ने जून 2024 में शादी की थी। दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा भी हुआ था। अफवाहएं यह तक उड़ी कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की जहीर इकबाल के साथ शादी से खुश नहीं है। यहां तक कि वह शादी की रस्मों में भी पार्टिसिपेट नहीं करेंगे। हालांकि बाद में यह सभी खबरें रूमर्स ही साबित हुई। सोनाक्षी ने अपनी शादी के कई वीडियोस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे
और उसमें शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा हर जरूरी रस्मों में दिखाई दिए। सोनाक्षी के साथ वह खुशियां शेयर करते और उन्हें आशीर्वाद देते हुए नजर आए। और अब लेजेंडरी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने रिसेंट इंटरव्यू में अपनी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल की शादी को लेकर खुलकर बातचीत की है और उन सारी अफवाहओं पर अपना रिएक्शन साझा किया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछ लिया गया कि उनके घर का नाम रामायण है। ऐसे में बेटी की दूसरे धर्म में शादी के बाद क्या घर का माहौल ठीक है? इसके जवाब में दिग्गज एक्टर ने कहा, सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक है। हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी और जहीर को देखकर लगता है कि वह दोनों वाकई एक दूसरे के लिए ही बने हैं। जब बच्चे खुश हैं तो फिर किसी और बात का मतलब ही नहीं रह जाता।शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे मुस्कुराते हुए कहा,
पुरानी कहावत है ना मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि हमने कुछ भी गैरकानूनी या संविधान के खिलाफ नहीं किया है। मेरी पत्नी पूनम और मैंने मिलकर उसकी शादी का जश्न मनाया। बच्चे बड़े और समझदार हैं। वह अपना फैसला खुद ले सकते हैं। एक माता-पिता के तौर पर हमारा फर्ज है कि हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहे और हमने वही किया। जानकारी के लिए आपको बता दें
सोनाक्षी और जहीर ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया और फिर 23 जून 2024 को बड़ी ही सादगी से शादी कर ली। इसके बाद जब ज़हीर इकबाल के साथ सोनाक्षी से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि जहीर और उनके बीच धर्म कभी नहीं आ सकता और साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और ज़हीर इकबाल का रिश्ता दामाद और ससुर का कम बल्कि दोस्तों की तरह ज्यादा है। जब भी दोनों साथ होते हैं तो उनकी बातों का सिलसिला खत्म ही नहीं होता। इसी बीच एक बात भी साफ कर दी कि दोनों आपस में एक दूसरे के धर्म की बहुत इज्जत करते हैं और आपसी सहमति से हर फैसला लिया जाता है।