दिल्ली- मुंबई जैसे शहरों पर पाकिस्तान हमला कर सकता है। यह गीदड़ भपकी दी है पाकिस्तान के पूर्व राजनायक अब्दुल बासिद ने। बासिद ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में भारत के बड़े शहरों के नाम लेकर बताया कि वह देश के किन हिस्सों पर हमला करेंगे। अब्दुल बासिद का कहना है कि अगर भविष्य में अमेरिका उनके ऊपर हमला करता है तो जवाब देने के लिए वह भारत पर अटैक करेंगे। यह बयान मूर्खता की पराकाष्ठा का सबसे उत्तम उदाहरण है।
अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो भी यह भारत को ही टारगेट करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जो खुराक दी थी शायद पड़ोसी उसे भूल गए हैं। खैर विस्तार से जानते हैं कि भारत को धमकी देते हुए पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासिद ने क्या कहा। लाइव टीवी पर बात करते हुए बास ने कहा कि कल को अगर अमेरिका हमारे न्यूक्लियर प्रोग्राम को बुरी नजर से देखता है या हमला करने की कोशिश करता है
तो हमारे सामने यही रास्ता होगा कि हम इंडिया पर हमला करें। हालांकि ऐसा नामुमकिन है कि अमेरिका हमारे ऊपर हमला करें क्योंकि हमारी न्यूक्लियर साइड उनकी रेंज से काफी दूर है और हम उसकी रक्षा करने में सक्षम हैं। लेकिन अगर फिर भी हमला होता है तो हम भारत पर अटैक करेंगे।
हम तो बिना सोचे समझे भारत पर मुंबई पर अटैक करेंगे। दिल्ली पर भी करेंगे। बाद में देखा जाएगा जो होगा। अगर हमारे ऊपर अमेरिकी हमला होता है तो हमारे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचता। तो पूरी दुनिया को यह बात जान लेनी चाहिए कि भारत पर जहां हमारा दिल करेगा हम वहां हमला करेंगे।
भारत को मैली आंख से पाकिस्तान की तरफ नहीं देखना चाहिए। अगर भारत ने ऐसा कुछ काम किया तो अल्लाह जानता है कि आगे क्या होगा। अब्दुल बासिद के साथ टीवी एंकर भी उनकी हां में हां मिलाती हैं और कहती हैं कि अगर पाकिस्तान पर अमेरिका हमला करता है तो पाकिस्तान के पास कोई ऑप्शन नहीं होगा बजाय कि वो भारत को टारगेट करे। यानी पूरा देश ही डिफेक्टेड है। इनके ऊपर अटैक कोई भी करे इन्हें आना सिर्फ भारत के पास ही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह धमकी देने वाले अब्दुल बासिद कई साल भारत में रह चुके हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बासिद साल 2014 से लेकर 2017 तक नई दिल्ली में पाकिस्तान के टॉप डिप्लोमेट के रूप में रहे हैं। बाज़त के बयान पर विदेश मामलों के जानकार रोबिंदर सचदेवा ने कहा कि पाकिस्तान खुद को इतना इंपॉर्टेंट क्यों मानता है कि अमेरिका उस पर अटैक करेगा और भारत को लेकर पाकिस्तान का जो बयान है वो पूरी तरह से काल्पनिक है।
आई फाइंड दिस स्टेटमेंट बाय बसथ टू बी अब्सोलुटली यूज़लेस सेंसेशनल जस्ट अटरेंसेस विदाउट एनी बेसिस फर्स्टली व्हाई वुड अमेरिका अटैक पाकिस्तान आई डोंट नो व्हाई। आई डोंट सी एनी चांसेस ऑन दैट। अनलेस यस इट कुड बी टू टेक आउट पाकिस्तानस न्यूक्लियर आर्सेनल। दैट कुड बी अ पॉसिबिलिटी बट अ रिमोट पॉसिबिलिटी।
सो व्हाई वुड अमेरिका अटैक पाकिस्तान इन दिस एनवायरमेंट। सो इट्स जस्ट अ क्वेश्चन ऑफ़ ट्राइंग टू मेक योरसेल्फ मोर इंपॉर्टेंट इन द होल वर्ल्ड मैट्रिक्स व्हिच इज़ गोइंग ऑन। एंड सेकंडली लिंकिंग दैट टू एन अटैक ऑन इंडिया। इट डज नॉट मेक एनी सेंस। आई थिंक दिस जेंटलमैन इज जस्ट हेलुसिनेटिंग। अब संक्षेप में अब्दुल बासिद की प्रोफाइल भी जान लीजिए। यह दिल्ली में 3 साल तक पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के तौर पर तैनात रहे।
साल 1982 में पाकिस्तान की विदेश सेवा में कदम रखा और दुनिया के कई देशों में पाकिस्तानी दूतावासों में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब्दुल बासिद की धमकी पर भारत सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस खबर पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बता सकते हैं.