Cli
manish manotara

मां के निधन से टूटे मनीष मल्होत्रा, दर्द बांटने ऐश्वर्या-अभिषेक-करिश्मा समेत पहुंचे कई सितारे..

Hindi Post

मां के निधन से टूटे मनीष मल्होत्रा। पिता के बाद अब सिर से उठा ममता का साया। अकेले रह गए मनीष तो बॉलीवुड बना सहारा। [संगीत] पति अभिषेक संग दौड़ी-दौड़ी पहुंची ऐश्वर्या। रवीना करिश्मा ने भी मिलकर बांटा मनीष का दुख। घर पर लगा सितारों का तांता। बॉलीवुड में एक बार फिर मातम पसरा है। 19 मार्च की शाम मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया।

जिसके बाद पूरे फिल्म और फैशन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे। पिता को खोने के बाद तो मनीष अपनी मां का हर पल बेहद ख्याल रखते थे। लेकिन अब मां का [संगीत] साथ भी उनसे छूट गया है और इस दुख ने उन्हें बुरी तरह से झकझोर दिया है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में मनीष अकेले नहीं है। इस दुख में बॉलीवुड उनके साथ खड़ा नजर आया है। जी हां,

जैसे ही मनीष की मां के निधन की दुख भरी खबर सामने आई, उनके घर पर बॉलीवुड सितारों का तांता लगना शुरू हो गया। एक के बाद एक सितारे मनीष का दुख बांटने उनके घर पहुंचने लगे। देर रात तक मनीष मल्होत्रा के घर पर सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मनीष के घर सबसे पहले पहुंचने वाले सितारों में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय रहे। जैसे ही ऐश्वर्या अभिषेक को यह दुखद खबर मिली, वो मनीष को ढांडस बंधाने के लिए फौरन उनके घर पहुंच गए।

इस दौरान ऐश अभिषेक दोनों ने ही मीडिया के कैमरों को अवॉइड किया। मनीष मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूटा है तो इस मुश्किल वक्त में उनके हर सुख-दुख के साथी करण जौहर उनका सहारा बने हुए हैं। मां जैसी आंटी को खोने का गम करण के चेहरे पर भी साफ नजर आया। करिश्मा कपूर और मनीष मल्होत्रा काफी अच्छे दोस्त [संगीत] हैं। मनीष की मां के निधन से करिश्मा को भी तगड़ा झटका लगा है। इस दुख की घड़ी में करिश्मा अपने दोस्त को सहारा देने पहुंची। पेरेंट्स को खोने का दर्द क्या होता है?


यह सिद्धार्थ मल्होत्रा भी समझते हैं। हाल ही में पिता को खोने वाले सिद्धार्थ मनीष के मां के निधन की खबर सुनते ही तड़प उठे। वो बीवी किियारा के साथ मनीष मल्होत्रा को हिम्मत देने पहुंचे। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी मनीष मल्होत्रा के साथ करीबी बॉन्ड शेयर करते हैं। वरुण बीवी नताशा के साथ मनीष की दुख की घड़ी में शामिल हुए। सलमान खान की बहन अलवीरा खान बेटी अलीज के साथ सुदर्शन मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने आई।

परिणीति चोपड़ा पति राघव चढा के साथ मनीष को ढांडस बंधाने पहुंची। इनके अलावा रवीना टंडन, उर्मिला मानतोडकर, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, अर्जुन कपूर, नुसरत भरूचा, सोनाली बेंद्रे, अनन्या पांडे, संजय कपूर, शनाया कपूर, भावना पांडे समेत कई सेलेब्स मनीष मल्होत्रा को हिम्मत देने और ढंडल्स बंधाने उनके घर पहुंचे। जानकारी के लिए बता दें कि सुदर्शन मल्होत्रा का अंतिम संस्कार आज 20 मार्च को सांता क्रूज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट पर किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *