Cli
jannat jubair mar pit

जन्नत अयान जुबैर के हादसे के बाद टीम का पहला चौंकाने वाला रिएक्शन वायरल हुआ, कारण का खुलासा हुआ..

Hindi Post

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर के साथ सोमवार को दिन दहाड़े पीछा करने और मारपीट की घटना सामने आई है। इस बारे में एक्ट्रेस की टीम ने पोस्ट शेयर कर अब जानकारी दी है। टीवी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसरर जनरल जुबैर के लिए सोमवार का दिन किसी बुरे एक्सपीरियंस जैसा रहा। उनके और भाई के साथ पीछा करने और मारपीट की घटना घटी। इस मामले की जांच चल रही है।

लेकिन अब उनकी टीम की तरफ से एक और जानकारी सामने आई है। जिसने सब कुछ साफ कर दिया है। जन जुबैर की टीम ने एक पोस्ट के जरिए पूरा मामला बताया है। टीम ने यह पोस्ट जन्नत के Instagram पर ही शेयर की है। इसमें लिखा है हम आप सभी को यह बताना चाहते हैं कि कल दिन दहाड़े हाईवे पर जन्नत और अयान को एक बेहद परेशान करने वाली घटना हुई। इसमें उनके साथ मारपीट और पीछा करने जैसी घटनाएं शामिल थी।

पोस्ट में आगे लिखा था फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस एक्टिवली इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जन्नत और अयान बिल्कुल सेफ हैं। हम फैंस के सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं। मारपीट और पीछा किए जाने की घटना के बारे में बताने के बाद जन्नत जुबैर की टीम ने फैंस से एक अपील भी की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, हम आपसे यहां साझा किए गए अपडेट पर भरोसा करने का अनुरोध करते हैं।

कृपया अटकलें लगाने या बिना कंफर्मेशन वाली जानकारी फैलाने से बचें। इस तरह अपनी तरफ से जन्नत जुबैर ने कोशिश की कि वह पूरी तरह फैंस तक बात पहुंचा सकें। आपको बता दें जन्नत जुबैर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई टीवी सीरियल्स किए हैं। आगे चलकर वह सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसरर के तौर पर भी पॉपुलर हुई। पर जन्नत के लगभग 51 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वो सीरियल तू आचिकी के कारण काफी फेमस हुई थी। इसमें जन्नत ने लीड रोल किया था। अब तक वह कई म्यूजिक एल्बम्स भी कर चुकी हैं। हाल ही में अलवेश यादव के साथ एक म्यूजिक एल्बम के कारण वह चर्चा में रही थी। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *