जंग अब सिर्फ मैदान में हथियारों से ही नहीं लड़ी जाती। सोशल मीडिया भी जंग का नया और खतरनाक मैदान बन चुका है। दुश्मन को मनोवैज्ञानिक रूप से तोड़ने के लिए और उसके खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव बनाने के लिए सोशल मीडिया इंफॉर्मेशन वॉरफेयर का सबसे बड़ा हथियार बन गया है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नितिन याू की छह उंगलियों और अजीब दांतों की चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोग अब यह दावे कर रहे हैं कि ईरान ने अपने मिसाइल हमले में बेंजामिन नितिन याू को या तो मार दिया है या फिर उन्हें कोमा में पहुंचा दिया है। मगर हम आपको यहीं पर बता देते हैं कि नेतन याहू के मारे जाने की खबर सच नहीं है। यह इजराइल के दुश्मनों की एक नैरेटिव वॉर है। लेकिन इसी कड़ी में नेतन याहू की एक ऐसी वीडियो वायरल हो गई है।
जिसे दिखाकर लोग यह बोल रहे हैं कि नेतन याू की छह उंगलियां हैं। बीच-बीच में उनके दांत गायब हो रहे हैं। यही सबूत है कि नेतन याहू शायद मर गए हैं। हालांकि हम आपको एक बार फिर बता दें कि यह सिर्फ दावे हैं। दावे भी इजराइल के दुश्मन कर रहे हैं। लेकिन नेतन याू की छह उंगलियों को लेकर जो बवाल मच रहा है, वह आपको इस वीडियो में हम समझा देते हैं। दरअसल, ईरान की एक बैलेस्टिक मिसाइल ने इजराइल में तबाही मचा दी।
दावा किया गया कि यह मिसाइल नेतन याहू के खिलाफ दागी गई थी। ईरान से जुड़े लोगों ने दावा किया कि इसी मिसाइल हमले के बाद से नेतन याहू दिख नहीं रहे हैं। यह हमला एक हफ्ते पहले किया गया था। इसी हमले के दौरान अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट एक इंटरव्यू दे रहे थे। उसी इंटरव्यू के बीच अचानक उन्हें डॉन्ड ट्रंप ने अपने पास बुला लिया। 2 घंटे बाद जब स्कॉट बेसेंट वापस इंटरव्यू में आए,
तो उनके चेहरे की रंगत उड़ी थी। इसे देखकर भी लोग यह अफवाहें फैला रहे हैं कि नेतन याहू के साथ कुछ हो गया है। बहरहाल अफवाहों को हवा और तेज तब मिली जब यूएस के अधिकारी स्टीव विटकॉफ और डोनल्ड ट्रंप के दामाद जेरार्ड कुशनर को भी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन ने नितिन याहू से मिलना था। लेकिन अचानक उन्होंने अपनी मीटिंग कैंसिल कर दी। इसी बीच नेतन याू के बेटे यायर नैतन याू जो लगभग रोज ट्वीट करते हैं
उन्होंने भी 5 दिनों से कोई ट्वीट नहीं किया है। इन सभी घटनाओं ने अफवाहों को और जोर दे दिया लेकिन इन्हीं अफवाहों को खत्म करने के लिए अचानक बेंजामिन नितिन याहू ने एक वीडियो जारी किया। लेकिन इस वीडियो के बाद तो और भी बड़ा बवाल खड़ा हो गया। कई लोगों ने वीडियो के कुछ हिस्से काट काट कर दिखाया है कि वीडियो में नैतन याू की छह उंगलियां दिख रही हैं।
हालांकि कुछ कलाकार लोग इसमें भी छेड़खानी कर रहे होंगे लेकिन फिर भी पूरी सोशल मीडिया पर नैतन याू की छह उंगलियां वायरल कर दी गई। मामला और पेचीदा तब हो गया जब नैतन याहू के दांत अचानक बीच में गायब हुए और फिर वापस आ गए। यह देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि नितिन याहू की यह वीडियो एआई वीडियो है,
यानी नैतिकन याहू ने यह वीडियो रिकॉर्ड नहीं की है। यह उनका एआई वर्जन है। ऐसे में लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर नितिन याहू सुरक्षित हैं तो उन्हें एआई वीडियो बनाने की क्या जरूरत पड़ी? हालांकि जाते-जाते हम आपको एक बार फिर बता दें कि नितिन याू सुरक्षित हैं।