एक दूजे के हुए गौरव कपूर और कृतिका का ना [संगीत] कोई बैंड बाजा ना कोई तामझाम घर की छत पर सादगी के साथ रचाई शादी सात फेरों की बजाय की रजिस्टर्ड वेडिंग बिन मेहंदी सिंदूर मंगलसूत्र के कृतिका का ब्राइडल लुक देख फैंस [संगीत] हुए मायूस लोगों ने किया सवाल यह कैसी दुल्हन है टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स होस्ट गौरव खन्ना अब एक दूजे के हो गए हैं। बैंड बाजा बारात के सीजन में कृतिका और गौरव ने बिना तामझाम वाली बेहद सादगी के साथ शादी की है।
लंबे वक्त तक सीक्रेट डेटिंग के बाद दोनों ने हाल ही में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और 11 मार्च को दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं। आजकल जहां आम से लेकर खास तक हर कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करना पसंद करता है। वहीं गौरव और कृतिका ने सादगी को चुना। कपल ने अपने घर की छत पर बेहद सादगी के साथ शादी की। सात फेरों की बजाय दोनों ने रजिस्टर्ड वेडिंग की है। शादी की थीम और कपल के वेडिंग लुक की बात करें तो यहां भी रिचनेस की
बजाय सिंपलीसिटी को ही तवज्जो दी गई। कृतिका गौरव ने अपनी शादी की थीम मॉडर्न मिनिलिस्टिक रखी थी। कपल ने सनसेट वेडिंग की है। शादी की रस्में गोल्डन आवर यानी कि सूर्यास्त के समय के दौरान हुई जिसने इस पूरे माहौल को जादुई बना दिया। अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन के लिए दुल्हन या कृतिका ने लुक को सिंपल ही रखा। कृतिका ने लेस इज मोर ट्रेंड को फॉलो करते हुए रेड कलर की प्लेन चंदेरी साड़ी पहनी।
यह साड़ी कृतिका के अपने ब्रांड सिनाबार की है। यह साड़ी कृतिका को उनकी मां ने गिफ्ट की है। वहीं दूल्हे राजा गौरव कपूर ने डिजाइनर राघवेंद्र राठौर का आईवेरी और गोल्ड रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना जो कि शाम के सुनहरे माहौल के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खा रहा था। लाल साड़ी में सजी कृतिका को परफेक्टली गौरव कपूर कॉम्प्लीमेंट करते नजर आए। शादी के बाद कपल मीडिया को पोज़ देने बाहर भी आए। पेप्स को अपनी शादी की मिठाई बांट इन्होंने लोगों का मुंह भी मीठा करवाया। हालांकि कृतिका का ब्राइडल लुक देख फैंस थोड़े से मायूस भी हो गए।
ना हाथों में मेहंदी, ना गले में मंगलसूत्र और ना ही मांग में सिंदूर। बिना 16 श्रृंगार के दुल्हन बनी कृतिका को देख नेटिजंस मायूस हो गए [संगीत] और पूछने लगे कि यह कैसी दुल्हन है? हालांकि बहुत से फैंस ऐसे भी हैं जो कृतिका के इस एलगेंट और सोबर लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। बात करें शादी में आए मेहमानों की तो कृतिका और गौरव की शादी में टीवी, बॉलीवुड और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के सेलेब्स शामिल हुए।
एक्स क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा कपल को शादी की बधाई देने आए। तो वहीं एक्स क्रिकेटर युवराज सिंह, बीवी हज़ल और अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंचे। गौरव और कृतिका के करीबी दोस्त फरहान अख्तर भी इस शादी का हिस्सा खासतौर से बने। अंगद बेदी और नेहा धूपिया को भी हमने यहां स्पॉट किया।
गौरव और कृतिका की स्पेशल थीम वेडिंग में ग्लैमर का जलवा मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा। ₹2,80,000 की कीमत वाली साड़ी में मलाइका बला की खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी नए-नवेले शादीशुदा जोड़े को बधाई देने पहुंची