पांड्या भाइयों में आई दरार क्रिकेट के धुरंधरों के बीच तकरार किस बात पर हार्दिक क्रणाल के बीच हुई लड़ाई माहिका या नताशा कौन जिम्मेदार छोटे भाई की खुशी में शामिल नहीं हुए क्रणाल क्या गर्लफ्रेंड के चक्कर में भुलाया भाईचारा भारत वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुका है जैसा कि सभी ने देखा भारतीय टीम की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है अभी अभी भी लोग जश्न के मूड में नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके घर वाले भी इस खास मौके को जमकर एंजॉय कर रहे हैं और गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं। इसी बीच पांड्या भाइयों की खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद फैंस हार्दिक पांड्या के दमदार प्रदर्शन की खूब तारीफें कर रहे हैं। वही उनके बड़े भाई क्रणाल पांड्या और भाभी पंखुड़ी शर्मा की खामोशी ने फैंस को हैरान कर दिया है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों भाइयों के बीच दरार आ गई है। जश्न के बीच सभी की नजरें हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर टिकी रही। टूर्नामेंट के दौरान हर जगह वो क्रिकेटर के साथ ही नजर आ रही थी। लेकिन उनके भाई क्रणाल और भाभी पंखुड़ी कहीं भी दिखाई नहीं दी।
जिसके चलते पांड्या परिवार सवालों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरमा गया है कि पांड्या ब्रदर्स यानी कि हार्दिक और कुणाल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें दोनों भाइयों ने आईपीएलl में मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेलना शुरू किया था। 2016 से 2021 के बीच टीम को तीन बार आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इस टीम से अलग होने के बाद हार्दिक और क्रणाल ने अलग-अलग टीमों पर फोकस किया। हार्दिक पांड्या फिलहाल मुंबई इंडियंस के साथ हैं
जबकि क्रणाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। दोनों भाइयों के रिश्ते में खटास की खबरें तब और तेज हो गई जब क्रणाल और उनकी पत्नी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में नजर नहीं आए। भाई की इतनी बड़ी कामयाबी के बाद भी क्रणाल ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तक नहीं किया। लोग इस बात को पूछ रहे हैं कि आखिर हर वक्त भाई के साथ खड़े नजर आने वाले क्रणाल कहां हैं?
क्यों वो कोई पोस्ट नहीं कर रहे हैं और भाई के साथ खुशी के पलों को साझा नहीं करने आए। लोगों ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि क्रणाल ने अपने छोटे भाई हार्दिक को सोशल मीडिया पर कोई बधाई का संदेश नहीं दिया। फैंस ने दोनों भाइयों के जश्न के दौरान बॉन्डिंग की कमी भी बहुत महसूस की। इससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई कि दोनों के बीच अनबन हो गई है और भाइयों के रिश्ते में दरार आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच प्रॉब्लम्स तब से शुरू हुई जब हार्दिक का नताशा स्टैम कोविक से तलाक हुआ। तलाक के बाद कुणाल और उनकी पत्नी को हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा और बेटे अगस्त्य के साथ देखा गया। जिससे परिवार में विवाद की खबरें और तेज हो गई। हालांकि अनबन की खबरों पर ना तो हार्दिक ने कुछ कहा है और ना ही क्रणाल का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है.