Cli
hansika motvani (2)

हंसिका मोटवानी का तलाक कन्फर्म, शादी के 4 साल बाद सोहेल खतुरिया से हुई अलग, चौंके फैंस!..

Hindi Post

शाकला का बूमबूम की करुणा का टूटा घर। हंसिका मोटमानी ने लिया पति से तलाक। शादी के 4 साल बाद बिजनेसमैन सोहेल से [संगीत] अलग हुई एक्ट्रेस। शादी में दरार की खबरें निकली सच। तलाक की खबर से चौके फैंस। जी हां, टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जानीमानी एक्ट्रेस हंसिका मोटमानी ने अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले [संगीत] लिया है। शॉकिंग है पर सच है।

पॉपुलर टीवी शो शाकालाका बूमबूम में करुणा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली हंसिका का तलाक अब कंफर्म हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका और उनके पति सोहेल अब आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई की बैंड्रा कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को दोनों के तलाक को अंतिम मंजूरी दे दी है और इसके साथ ही करीब 4 साल पहले शुरू हुआ यह रिश्ता अब खत्म हो गया है।

आपको बता दें हंसिका मतवानी ने 4 दिसंबर 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से राजस्थान के जयपुर में बेहद शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और फैंस ने भी इस जोड़ी को खूब प्यार दिया था। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से हंसिका और सोहेल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

कहा जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी और मतभेद बढ़ने लगे थे। यही वजह रही कि धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और आखिरकार मामला तलाक तक पहुंच गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि तलाक की अफवाहों को उस समय और हवा मिली जब हंसिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें हटा दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने नाम से कथूरिया सरनेम भी हटा दिया था।

इसके बाद फैंस को अंदाजा होने लगा था कि शायद दोनों के रिश्ते में सब कुछ [संगीत] ठीक नहीं है। हालांकि शुरुआत में जब इन खबरों को लेकर सवाल उठे थे तब सोहेल कथूरिया ने इन अफवाहों को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि ऐसी बातें सच नहीं है। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दूरी बढ़ती चली गई और अब बैंड्रा कोर्ट की मंजूरी के बाद यह रिश्ता ऑफिशियली खत्म हो गया है।

इतना ही नहीं हंसिका और सोहेल की शादी उस समय भी चर्चा में रही थी क्योंकि यह सोहेल की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने 2014 से 2016 के आसपास हंसिका की ही बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज से शादी की थी। बाद में उनका पहला रिश्ता भी टूट गया था और इसके बाद उन्होंने हंसिका से शादी की थी। खबरों के अनुसार सोहेल और अंशिका की शादी के बाद दोनों के बीच तालमेल की कमी और बड़े परिवार के साथ रहने में मुश्किलें आ रही थी,

जिसे तलाक की वजह बताया जा रहा है। हालांकि अब तक तलाक की असली वजह को लेकर कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है और ना ही दोनों ने इस मुद्दे पर पब्लिकली ज्यादा कुछ कहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हंसिका मोतवानी इन दिनों अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही हैं और कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *