भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी श नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। पृथ्वी श ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई रचा ली है। पिछले एक साल से पृथ्वी और आकृति एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पृथ्वी और आकृति हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर की शादी में साथ में नजर आए थे। पृथ्वी ने अपने Instagram हैंडल पर आकृति के संग सगाई की तस्वीरों को शेयर किया है।
बता दें कि आकृति अग्रवाल से पहले पृथ्वी श एक्ट्रेस और मॉडल निधि तपाडिया के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद जब पृथ्वी श अपने करियर में स्ट्रगल और कंट्रोवर्सीज के कारण सुर्खियों में थे तो दोनों का ब्रेकअप हो गया। निधि के बाद पृथ्वी की लाइफ में आकृति अग्रवाल की एंट्री हुई। इसके अलावा पृथ्वी का एक्ट्रेस प्राची सिंह के साथ भी नाम जुड़ चुका है।
पृथ्वी श की मंगेतर आकृति अग्रवाल पेशे से एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर हैं। Instagram पर आकृति अग्रवाल के करीब 3.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा उनका अपना एक YouTube चैनल भी है जिस पर करीब 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। आकृति अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैशन लाइफस्टाइल और डांस रील्स के वीडियो को शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं
इसके अलावा आकृति एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हालांकि फिलहाल उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है लेकिन साउथ सिनेमा में आकृति तेलुगु फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आकृति के इस फिल्म का नाम त्रिमुख है जिससे उनका बड़े पर्दे पर डेब्यू होने वाला है। हालांकि आकृति पिछले कुछ वक्त से अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पृथ्वी श के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
पृथ्वी श की कप्तानी में भारतीय टीम अंडर19 विश्व कप जीत चुके हैं। उन्होंने 2018 में अपने टेस्ट डेब्यू में ही शतक लगा दिया था। हालांकि खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से 2021 के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने भारत के लिए पांच टेस्ट के अलावा छह वन डे और एक T20 इंटरनेशनल मैच खेला है।
वो सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज हैं। IPL 2025 की नीलामी में पृथ्वी को किसी ने नहीं खरीदा था। इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं