Cli

Master Chef India 9 का विनर कौन है?

Hindi Post

वेल दोस्तों मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 को अपना विनर मिल गया है। नागपुर के भाई विक्रम गंधे और अजिंक्य गंधे ने शो में शानदार सफर के बाद ट्रॉफी जीती। ग्रैंड फिनाले एपिसोड शुक्रवार यानी 6 मार्च को Sony एंटरटेनमेंट टेलीविज़ और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Sony लाइव पर एयर हुआ।

अजिंक्य और विक्रम जो एक कैफे चलाते हैं। उन्होंने पूरे सीजन में अपनी शानदार टीम वर्क से जजों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। साथ ही उनके डिशेस में ट्रेडिशनल इंडियन फ्लेवर के साथ मॉडर्न प्रेजेंटेशन का कॉम्बिनेशन था जिसने उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट से अलग बनाया। ऐसे में चलिए आज की इस वीडियो में हम आपको बताते हैं कि आखिर दोनों को ट्रॉफी के साथ-साथ कितनी प्राइज मनी मिली। नमस्कार, मैं हूं आप सभी के साथ कृतिका और आप देख रहे हैं बोल्ट स्काई।

आपको बता दें कि दोनों भाई जल्द ही जजों के फेवरेट बन गए और उन्हें ना सिर्फ उनकी कुकिंग स्किल्स बल्कि उनके पॉजिटिव एटीट्यूड के लिए भी काफी ज्यादा तारीफ मिली। वो फिनाले में पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट भी थे और उन्हें सीजन के दौरान जजों से सबसे ज्यादा स्पून टैप्स मिले। फिनाले में उनके फाइनल मेन्यू ने अपने कांसेप्ट और टेस्ट दोनों से जजों को इंप्रेस किया।

उनके परफॉर्मेंस ने उन्हें टाइटल जीतने और मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 की ट्रॉफी महाराष्ट्र के ऑरेंज सिटी के नाम से फेमस नागपुर लाने में मदद की। वहीं मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 के दौरान दोनों भाइयों यानी विक्रम गंधे और अजिंक्य गंधे को खूब सपोर्ट मिला। नागपुर में रहने वाले उनके कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जीत का जश्न मनाया और उन्हें सपोर्ट भी किया।

बात करें ट्रॉफी के साथ मिली प्राइज मनी की तो खबरों के मानें तो ट्रॉफी और एप्रिन के साथ इन दोनों को ₹25 लाख भी मिले हैं। वहीं मास्टर शेफ इंडिया का सीजन 9 जनवरी में शुरू हुआ था और इसमें एक नया जोड़ी फॉर्मेट आया जिसमें परिवार के सदस्य जोड़ियों के तौर पर एक साथ मुकाबला करते थे। शो को फेमस शेफ विकास खन्ना, रणबीर बराड़ और कुणाल कपूर ने जज किया। पूरे सीजन में कंटेस्टेंट को पारंपरिक भारतीय स्वादों को मॉडर्न और क्रिएटिव तरीकों से पेश करने का चैलेंज दिया गया और फाइनली दोनों भाइयों ने इस चैलेंज को जीत लिया। बहरहाल आज के लिए इस वीडियो में इतना ही और भी ऐसी स्टोरीज को देखने के लिए आप जुड़े रहिए हमारे साथ। तब तक के लिए नमस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *