Cli
varun dhavann

वरुण धवन की डेढ़ साल की बेटी को गंभीर बीमारी! ठीक से चल नहीं पाती लारा धवन, जानिए सबकुछ..

Hindi Post

वरुण धवन की डेढ़ साल की बेटी को गंभीर बीमारी। ठीक से [संगीत] चल नहीं पाती लारा धवन। छोटे बड़े दिखते हैं नन्ही बेटी के दोनों पैर। एक्टर ने सुनाई लाडली की परेशानी। 2 महीने तक मेडिकल प्रोसीजर से गुजरना पड़ा। वरुण के खुलासे ने उड़ाए [संगीत] होश। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर एक बड़ा खुलासा [संगीत] कर दिया है। जिसके चलते फैंस हैरान रह गए हैं।

बता दें एक्टर और उनकी पत्नी नताशा दलाल साल 2024 में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। 3 जून 2024 को बेटी लारा की किलकारियों से धवन हाउस गूंज उठा था। बेटी के पिता बनने के बाद वरुण की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी। हालांकि बेटी लारा को लेकर वह ज्यादा कभी बातचीत नहीं किया करते थे। लेकिन अब वरुण ने अपनी बेटी से जुड़ी एक शॉकिंग बात फैंस के साथ साझा की है।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। एक्टर अपने रिसेंट इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी बेटी लारा को डेढ़ साल की उम्र में डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। [संगीत] वह ठीक से चल भी नहीं पाती थी। वरुण ने बताया कि उनकी बेटी का इलाज चल रहा है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। अपने रिसेंट इंटरव्यू में वरुण ने अपनी बेटी की तकलीफ के बारे में खुलकर बातचीत की है।

उन्होंने कहा मेरी बेटी को डीडीएच नाम की बीमारी [संगीत] हो गई थी। इसमें बच्चे का हिप अपने सॉकेट से बाहर निकल जाता है या ठीक से फिट नहीं बैठता। इसकी वजह से एक पैर दूसरे पैर से छोटा या लंबा हो जाता है। इस वजह से आपकी चाल टेढ़ी हो जाती है। बच्चा ठीक से ना तो चल पाता है और ना ही दौड़ पाता है। वरुण धवन ने आगे बताया आपको अर्थराइटिस [संगीत] और स्लिप डिस्क जल्दी हो जाता है।

वेस्ट में इस बीमारी का इलाज बचपन से ही बहुत अच्छा होता है। भारत में अभी हर जगह इतना अच्छा इलाज मौजूद नहीं है। लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसकी [संगीत] अच्छी देखभाल करते हैं। उसे सर्जरी करने की जरूरत नहीं पड़ी। एक प्रोसीजर से ही उन्होंने उसका हिप ठीक जगह पर लगा दिया। एक्टर आगे बताते हैं उनकी बेटी को काफी समय [संगीत] तक प्लास्टर में रहना पड़ा था।

हालांकि अब प्लास्टर निकल चुका है। वरुण ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह इस पूरे एक्सपीरियंस पर एक किताब लिखना चाहते हैं। आखिर में वरुण धवन ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वह अपने बच्चों पर ध्यान दें [संगीत] और इसे नजरअंदाज ना करें। साथ ही एक्टर ने यह भी साफ किया कि उन्होंने इस बात को सिंपैथी पाने के लिए नहीं शेयर किया है। वह बस इंडिया में इसे लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं।

वरुण का कहना है इस बीमारी का इलाज मौजूद है। बस पेरेंट्स को अलर्ट रहने की जरूरत है। बताते चले 3 जून 2024 को वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने अपनी बेटी लारा धवन का वेलकम किया था। वरुण और नताशा बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे। कुछ साल डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को उन्होंने अपने परिवारों और सबसे करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *