पति की मौत बेटी से दूरी, दर्द में तड़पी अंगूरी भाभी। क्या 45 साल में करेंगी दूसरी शादी? लोगों को हंसाने वाली हसीना का छलका दर्द। बेटी की याद में बेबस हो जाती हैं एक्ट्रेस। पति की शराब की लत से टूटा परिवार। एक्ट्रेस की कहानी सुन हैरान रह गए फैंस। छोटे पर्दे की चुलबुली मासूम और सबकी फेवरेट अंगूरी भाभी शुभांगी अतरे का चेहरा जब भी टीवी स्क्रीन पर सामने आता है लोगों के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। हमेशा खुश दिखने वाली शुभांगी ने अपनी जिंदगी में कई गम सहे हैं।
पति की मौत बेटी से दूरी। जी हां, इन सबके बावजूद वह लोगों को हंसाती रही। अपना काम पूरे दिल से करती रहीं। उनकी असल जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बता दें शुभांगी एक सिंगल मदर है। बता दें शुभांगी अत्रे एक सिंगल मदर हैं और बेटी अमेरिका में आगे की पढ़ाई कर रही हैं और यह दूरी उन्हें अक्सर महसूस होती है। टाइम ज़ोन का फर्क कभी-कभी लंबी चुप्पी भी दे जाता है।
लेकिन एक मां होने के नाते वह इसे एक जरूरी सफर मानती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल सिंगल हैं और किसी नए रिलेशनशिप में जाने की जल्दबाजी में बिल्कुल भी नहीं है। वह मानती हैं कि इस उम्र में इंसान पक्का घड़ा बन जाता है जिसे किसी रिश्ते में ढालना आसान नहीं होता। शुभांगी कहती हैं वह फिलहाल किसी तरह के रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका खुद का एक्सपीरियंस कहता है पतिप से ज्यादा उन्हें दोस्ती का रिश्ता पसंद है।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी आसान नहीं रही। उनके पति पीयूष को शराब की लत लग गई थी जो धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई। उन्होंने हर मुमकिन कोशिश की समझाने से लेकर नाराज होने तक पर कुछ भी काम नहीं आया। आखिरकार 5 फरवरी 2025 को उनका तलाक हो गया और उसी साल अप्रैल में उनके एक्स हस्बैंड का निधन भी हो गया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि शादी के सिर्फ 7 दिन बाद ही शुभांगी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने निकल पड़ी थी। जिंदगी ने उन्हें जल्द ही सिखा दिया था कि आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। उनके पति के जरिए ही उन्हें पहली बार मॉडलिंग का मौका मिला। सिर्फ ₹2500 से शुरू हुआ यह सफर आगे चलकर टीवी की दुनिया तक पहुंच गया जब उन्हें कसौटी जिंदगी के लिए चुना गया। बता दें उस वक्त उन्होंने मना कर दिया था
क्योंकि उनकी बेटी बहुत छोटी थी लेकिन किस्मत उन्हें वापस खींच लाई और यहीं से उनके टीवी करियर की असली शुरुआत हुई थी। वहीं जब उन्हें भाभी जी घर पर है टीवी शो ऑफर हुआ उसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। शो में एक्ट्रेस ने 10 साल तक काम किया था और घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज शुभांगी अत्रे टीवी का एक बड़ा नाम है।
आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने काम और एक्टिंग टैलेंट से यह साबित कर दिया है कि वह इस सारी शोहरत नाम पहचान डिर्व करती हैं। शुभांगी ने अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग से फैंस का हर बार दिल जीता है। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ सहा लेकिन इसका असर कभी अपने काम पर नहीं पड़ने दिया। जिसके चलते फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2