Cli
trump viram

जं1ग खत्म, ट्रंप का बड़ा ऐलान! मान गया ईरान?..

Hindi Post

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच एक बड़ा कूटनीतिक और सैन्य घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने युद्ध विराम यानी सीज फायर की मांग की है। हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका अब तभी विचार करेगा जब दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक हॉर्मोस स्टेट पूरी तरह से खुल जाएगा। ऐसे में दुनिया भर के सियासी हलकों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

आइए समझते हैं इस पूरे घटनाक्रम की अहम बातें। नमस्कार, मैं हूं आदित्य। आप देख रहे हैं india.com। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं ज्यादा बुद्धिमान है। उन्होंने अभी-अभी अमेरिका से युद्ध विराम का अनुरोध किया है। जानकारों के मुताबिक उनका इशारा मसूद पेजिशियान की तरफ था।

ट्रंप ने कहा कि ईरान की नई लीडरशिप ने अमेरिका से सीज फायर की अपील की है। लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक हॉर्मोस स्टेट ओपन फ्री और क्लियर नहीं होता तब तक अमेरिका अपनी सैनिक कारवाई जारी रखेगा। हॉर्मोज स्टेट दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस मार्ग के बाधित होने के बाद से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है

और तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में एक और अहम मोड़ है। जहां एक तरफ अमेरिका सीज फायर की बात कर रहा है। वहीं ईरान की ओर से संकेत मिले हैं कि वह भी बिना शर्त बातचीत या दबाव में नहीं आने वाला है। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव अभी खत्म होने से दूर है। हालांकि युद्ध विराम की खबरों के बीच बाजार में उछाल देखने को मिल रहा है।

इस बीच अमेरिका और उसके सहयोगियों की ओर से लगातार सैन्य दबाव बनाया जा रहा है। जबकि यूरोपीय देशों के साथ मतभेद भी सामने आ रहे हैं। कई देशों ने इस युद्ध में खुलकर समर्थन देने से इंकार कर दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति और भी ज्यादा जटिल हो गई है।

कुल मिलाकर यह स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। एक तरफ सीज फायर की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शर्तों और टकराव के चलते युद्ध भी जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरमोज स्टेट खुलेगा और क्या इससे युद्ध विराम का रास्ता साफ होगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में ही सामने आएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *