मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्षी ने अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत अब हमेशा के लिए खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि आश्वासन दिया गया था कि ईरान पर कभी कोई सैन्य कारवाई नहीं की जाएगी और अमेरिका ने हमें धोखा दिया है। दरअसल एक्स पर जारी एक वीडियो में अब्बास अराची कह रहे हैं
अमेरिकियों के साथ बातचीत हमेशा के लिए अब खत्म हो गई। कोई हमला ना करने के वादों के बाद यह एक कड़वा अनुभव और विश्वासघात है। उन्होंने आगे कहा इन घटनाक्रमों ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच बची हुई कूटनीतिक गुंजाइशों को भी खत्म कर दिया। प्राची ने कहा अब अमेरिकियों के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने हमला ना करने का वादा करके हमें धोखा दिया और बातचीत में काफी प्रगति होने के बाद भी उन्होंने हम पर हमला करने का ही फैसला किया
अब इस अनुभव को भरोसे के लिए बेहद नुकसानदेह बताते हुए अराक्षी ने आगे कहा यह अनुभव अत्यंत कड़वा है और भरोसे का तो नामोनिशान भी नहीं क्षेत्रीय युद्ध ने कूटनीति के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य पूर्व में युद्ध के चौथे हफ्ते में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिका और ईरान दोनों ने ही महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की धमकी दी।
जिससे नागरिकों की सुरक्षा और आर्थिक व्यवधान को लेकर अब चिंताएं और बढ़ गई हैं। हालांकि इस बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमला करने की अपनी धमकियों को अंजाम दिया तो फिर स्ट्रेट ऑफ हार्मोस को पूरी तरीके से बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉन ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करने की भी धमकी दी।उन्होंने कहा कि तेहरान स्ट्रेट ऑफ हार्मोस को फिर से नहीं खोलता है तो वह तबाही मचा देंगे।
हालांकि अब इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराजशी ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि अमेरिकियों के साथ अब बातचीत हमेशा के लिए खत्म हो गई है। कोई हमला ना करने के वादों के बाद यह कड़वा अनुभव और विश्वासघात है। उन्होंने अमेरिका पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इन घटनाक्रमों ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच बची हुई कूटनीतिक गुंजाइशों को अब खत्म कर दिया।
आपको बता दें इस बीच ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमला करने की अपनी धमकियों को अंजाम दिया तो फिर हॉर्मूस जलडमरू मध्य पूरी तरीके से बंद कर दिया जाएगा और इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि तेहरान हॉर्मोज स्टेट को फिर से नहीं खोलता तो वो तबाही मचा देंगे.