Cli

अभिषेक बच्चन पर टिप्पणी करना समय रैना को पड़ा भारी

Hindi Post

हाल ही में समरेना ने अमिताभ बच्चन को अपने स्पेशल शो स्टिल अलाइव में रोस्ट किया था। जिसके बाद एजाज खान उन पर भड़क उठे थे। अब अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। इस पोस्ट को समय रैना के लिए जवाब माना जा रहा है। हाल ही में समय रेना ने अपने स्पेशल स्टिल अलाइव में अमिताभ बच्चन पर एक जोक मारा था

जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हुई एक्टर एजाज खान ने भी समय रैना को धमकी दी थी और अब अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया है जिसमें इंटरनेट के तूफान, असलियत और सच पर बात की है। उन्होंने एक नया ब्लॉग लिखा है जिसमें एंजायटी और नए आइडियाज को बैलेंस करने के बारे में भी लिखा गया है। 83 साल के अमिताभ बच्चन रोजाना नियम से ब्लॉग और Twitter पोस्ट करते हैं। वह अपने मन के विचार सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हालांकि जहां कई बार अमिताभ के विचार यूज़र्स को कंफ्यूज कर देते हैं तो कई बार गहरी सोच में भी डाल देते हैं। अब उन्होंने जो पोस्ट किया है उसे कॉमेडियन समरेना के जोक से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अमिताभ बच्चन ने 11 अप्रैल की सुबह 6:23 पर अपने ब्लॉग पर लिखा हर दिन नए विचार और कल्पनाएं लेकर आता है और हर एक को पूरी लगन से आगे बढ़ाने की इच्छा भी सब कुछ एक ही बार में नहीं मिल सकता। इसलिए आप एक समय में एक के सिद्धांत पर काम करते हैं। लेकिन मन लगातार उन कामों की याद दिलाता रहता है जो अभी बाकी हैं और उनकी चिंता भी तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं। उम्मीद करते हैं कि मन अपना सफर बंद कर देगा। लेकिन ऐसा नहीं होता। इंटरनेट का तूफान इतना तेज चलता है कि आपका ध्यान इतने सारे पहलुओं की ओर खींच लेता है कि यह तय करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि असली बात क्या है और सच क्या है। अमिताभ ने आगे लिखा हालांकि विचारों को ढूंढने, सुधारने और उत्तर खोजने के प्रावधान मौजूद हैं। लेकिन इससे कंडीशन में काफी सुधार हुआ है।

जानकारी प्राप्त करने की गति अब एक बटन दबाने जितनी है। दिमाग के सोचने वाले बटन जितनी नहीं। यह सब इंटरनेट के कारण दब गया है और नए खुलासे हमें लेटेस्ट चीजों और बातों का अनुसरण करने और पुराने तौरतरीकों को पीछे छोड़ने के लिए विवश करते हैं। जो लोग शुरुआती दौर से गुजर चुके हैं और आज बिल्कुल अलग कार्यप्रणाली से हैरान हैं। उनके लिए यह समय की एक दिलचस्प कहानी है। अमिताभ फिर लिखते हैं, समय हमेशा से ही भरोसे का एक महत्वपूर्ण तत्व रहा है और यह सम्मानजनक यादें जगाता है। अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट ऐसे समय में आया जब समय रैना ने उन्हें हाल ही में स्टिल अलाइव में रोस्ट किया था और जोक मारा था। इसके बाद आम जनता से लेकर कई सेलेब्स ने समय रैना पर गुस्सा निकाला। समय रैना ने अपने स्पेशल में कहा था कि जब वह कौन बनेगा करोड़पति में जा रहे थे तो उनके दिमाग में उल्टे सीधे विचार आ रहे थे पर कंट्रोल रखा।

वो बोले मेरे मन में ख्याल आ रहा था अमिताभ सर से पूछूं कि सर आपने इतना पोलियो का ऐड किया फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर? इस पर एजाज खान भड़क गए थे और कहा था अब इस बदतमीज आदमी को मैं क्या बोलूं? यह अपने मां-बाप से भी ऐसे ही बात करता होगा शायद। हिंदुस्तान के एक हिंदुस्तान के इतने बड़े महानायक अमिताभ बच्चन साहब जिन्होंने हिंदुस्तान को सदियों से एंटरटेन किया। आज उनको उनकी पत्नी को उनके बच्चों को कोई भी आके कुछ बोल रहा है। समय रहना तेरा समय खराब चालू हो गया है आज से। मुझे दिखना भी मत तू। मैं तो बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन हूं। बहुत सारे फैन हैं बच्चन साहब के जो तुम्हें ढूंढ रहे हैं अभी। फिलहाल आप क्या कहना चाहेंगे समय राणा के इस कमेंट को लेकर? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *