बॉलीवुड में सुपर हीरो फिल्मों की जब बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है ऋितिक रोशन का और उनकी फिल्म क्रिस का। लेकिन अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा भाई भी सुपर हीरो बनने की तैयारी में है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को एक जबरदस्त सुपर हीरो फिल्म ऑफर हुई है।
और यह फिल्म बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज निधि मोरो और कृष्णा डीके है। लेकिन यह कोई आम सुपर हीरो कहानी नहीं होगी। इस फिल्म में सलमान खान एक ऐसे सुपर हीरो किरदार निभा सकते हैं, जो दुनिया को बचाते-बचाते थक चुका है और अब वो अपनी पावर को छोड़कर एक सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं।
लेकिन जब दुनिया फिर से खतरे में पड़ती है तो वही सुपर हीरो मजबूर होकर एक बार फिर से लौटता है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड की हैंकॉक जैसी यूनिक और अलग होगी। अब सोचिए कि अगर सलमान खान सच में सुपर हीरो बन गए तो बॉलीवुड में सुपर हीरो फिल्मों का पूरा गेम बदल सकता है। क्योंकि सलमान खान के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे दुनिया में भी है।
तो सवाल यह है कि अब बॉलीवुड को मिल जाएगा क्रिस के बाद दूसरा सबसे बड़ा सुपर हीरो। और अगर सलमान खान सच में इस फिल्म के लिए हां करते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर एक नया तूफान आना तय है। अब देखना यह है कि भाईजान सच में कैप पहनकर दुनिया को बचाने आएंगे या यह खबरें सिर्फ अफवाह बनकर रह जाएगी। इस बारे में फिलहाल आपका क्या राय है?