सलमान खान के बारे में अलग-अलग फिल्म मेकर्स की अपनी अलग-अलग राय है। सेट पर उनके बर्ताव की चर्चा कई बार हुई है। कभी पॉजिटिव तो कभी नेगेटिव बातें भी सुनने को मिली है। हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी सलमान के साथ काम करने का अपना तजुर्बा बताया। उन्होंने अक्षय खन्ना और उनके एटीट्यूड के बारे में भी चर्चा की। प्रियदर्शन के मुताबिक सलमान के साथ कम्युनिकेशन में प्रिकॉशन लेना बहुत जरूरी है।
अगर आप यह बात नहीं भांप पाए तो गड़बड़ तय है। सलमान ने प्रियदर्शन की फिल्म क्यों की जो 2005 में आई थी उसमें काम किया था। ZM से चर्चा में उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस बताते हुए प्रियदर्शन ने कहा, आपको उन्हें वैसे ही स्वीकारना होगा जैसे वह है। उन्हें बदलने की कोशिश मत कीजिए। आपको डिप्लोमेटिकली एोगेंट होना होगा। यानी कूटनीति अपनानी होगी।
आप सलमान को कुछ करने को कहेंगे तो वो उसका बिल्कुल उल्टा ही करेंगे। मैं समझता हूं कि अगर आप इंसान के तौर पर उन्हें पसंद आ जाते हैं तो वह आपकी बात बिल्कुल मानेंगे। डायरेक्टर्स का फ्लैक्सिबल होना बहुत जरूरी है। प्रियदर्शन ने अक्षय खन्ना को लेकर भी सात आठ फिल्में बनाई है। उनके बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, अक्षय खन्ना एक और कठिन आदमी है। मगर मैंने अक्षय के साथ सात आठ फिल्में की है
और मुझे कभी कोई मुश्किल पेश नहीं आई। अक्षय ने धुरंधर में भी काम किया है और हंगामा में जीतू फ्रॉम वीडियो कॉर्न भी बने हैं। दो बिल्कुल ऑपोजिट कैरेक्टर्स क्योंकि वो टैलेंटेड हैं। अमित जी यानी अमिताभ बच्चन ने एक बार मुझसे कहा था कि एक्टर्स भिखारियों की तरह है। उनके पास चुनने का ऑप्शन नहीं है। तो मैं मानता हूं कि आप उन्हें आपका बेस्ट दीजिए और उनके हुनर को पूरी तरह से भुनाइए।
मैंने तो हमेशा इसी तरह काम किया है। प्रियदर्शन और अक्षय की फिल्मों में डोली सजा के रखना 1998 हलचल 2004 मेरे बाप पहले आप 2008 और आक्रोश जो 2010 में आई थी वो भी शामिल है। प्रियदर्शन ने साइकोलॉजी में मास्टर्स किया है और उनका कहना है कि उनके इस बैकग्राउंड ने उन्हें हर तरह के लोगों के साथ डील करने में काफी मदद की है।
बीते दिनों पिंक विलास से चर्चा में उन्होंने कहा था कि गोविंदा और सलमान जैसे एक्टर्स को सुबह 7:00 बजे सेट पर बुलवाना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम बता दें कि गोविंदा ने प्रियदर्शन की भागमभाग जो 2006 में आई थी उस पे काम किया था। प्रियदर्शन के प्रेजेंट वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी भूत बंगला रिलीज़ के लिए तैयार है।
रिलीज़ डेट को लेकर असमंजस बना हुआ है। यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म 10 अप्रैल को आएगी या 17 अप्रैल को। जल्दी मेकर्स अनाउंसमेंट करेंगे। इसके बाद उनकी हैवान आएगी। इसमें अक्षय और सैफ अली खान लीड रोल में हैं