Cli
salman matrubhumi

सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट बदलेगी, राजा शिवाजी और गबरू से होगी टक्कर..

Hindi Post

अगर सब कुछ ठीक रहता, तो 17 अप्रैल को सलमान खान स्टारर मातृभूमि सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाती। मगर जिस तरह मेकर्स ने इस पर चुप्पी साधी है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म इस डेट पर रिलीज़ तो नहीं हो पाएगी। खबर है कि सलमान इस मूवी के लिए कई डेट्स पर अपना माथापच्ची कर रहे थे। इनमें रिलीज़ की सबसे बड़ी दावेदार 15 मई की तारीख मानी जा रही थी। पर अगर ऐसा हुआ,

तो सलमान का अपनी ही दो अलग फिल्मों से क्लैश हो जाएगा। पहले मातृभूमि फिल्म का नाम बैटल ऑफ गवान था। तब सलमान इसे ईद पर रिलीज़ करने की सोच रहे थे। मगर धरेंद्र 2 के बवंदर के कारण उन्होंने 17 अप्रैल की डेट को रिलीज़ के लिए फाइनल कर लिया। इस रिलीज़ डेट को अनाउंस करने के बाद मेकर्स ने फिल्म के गाने वगैरह लॉन्च किए थे। मगर उन पर लोगों का इतना सुस्त रिस्पांस आया कि डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने मूवी के कई सींस को रिशूट करने का फैसला कर लिया। इस रीशूट से फिल्म खींचने लगी।

इससे फैंस को अनुमान लग गया कि मूवी पोस्टपोन हो सकती है। कुछ समय पहले मेकर्स ने इसका टाइटल बदलकर मातृभूमि कर दिया था। मगर नए पोस्टर में उन्होंने रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। क्योंकि अब मेकर्स ने फिल्म के रीशूट्स का काम पूरा कर लिया है। इसलिए इसकी रिलीज़ डेट पर नए सिरे से मगजमारी हो रही है। मातृभूमि साल 2026 की एकमात्र ऐसी बड़ी फिल्म है जिसकी रिलीज़ को लेकर अब तक कोई ठोस अपडेट नहीं है। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया फिल्म की एडिशनल शूटिंग पूरी हो चुकी है।

जल्द ही यह तैयार भी हो जाएगी। इसलिए मेकर्स का मानना है कि मूवी को और देर करने की बजाय जल्दी रिलीज़ करना बेहतर रहेगा। वह कई डेट्स पर सोच विचार कर रहे हैं। उनमें 15 मई की तारीख को वह ज्यादा सीरियसली कंसीडर कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि मेकर्स फिल्म के वॉर ड्रामा सब्जेक्ट को देखकर इसे इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज़ कर सकते हैं।

मगर सनी देओल आमिर खान की लाहौर 1947 भी उसी दौरान रिलीज़ होगी। सलमान उनके साथ अपनी फिल्म को नहीं उतारना चाहते। देखा जाए तो यह ठीक भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे मूवी काफी समय तक पड़ी रहेगी और फैंस पे इसकी बची कुची हाइप भी खत्म हो जाएगी। जहां तक 15 मई की बात है, पहले इस डेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की वन रिलीज होने वाली थी।

मगर फिर मेकर्स ने उसे पोस्टपोन कर 28 अगस्त पर रिलीज़ करने का फैसला कर लिया। इस तरह 15 मई का स्लॉट खाली हो गया जहां सलमान अब मातृभूमि को रिलीज़ कर सकते हैं। मगर यह सब इतना भी आसान नहीं है। दरअसल 1 मई को रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी रिलीज़ होगी। वहीं 8 मई को सनी देओल की गबरू आने वाली है। इन दोनों फिल्मों का मातृभूमि से कोई डायरेक्ट क्लैश तो नहीं होगा।

फिर भी अगर सलमान अपनी फिल्म 15 मई को लाते हैं तो रितेश और सनी की मूवीज पर उसका असर पड़ेगा। खासकर गबरू पर तो जरूर। तो जो उनसे हफ्ते भर पहले रिलीज़ हो रही है। मजेदार बात यह है कि यहां सलमान की तीन फिल्म फिल्में आपस में ही भिड़ने वाली है। हम यह बात यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल रिपोर्ट्स है कि सलमान राजा शिवाजी में जीवा महाला के रोल में कैमियो करेंगे।

वहीं सनी देओल की गबरू में भी उनका एक एक्सटेंडेड कैमियो होने वाला है। यानी मई के शुरुआती तीन हफ्तों में सलमान के फैंस के पास उन्हें लगातार तीन अलग-अलग अवतारों में देखने का मौका होगा। मगर जब तक मेकर्स मातृभूमि की नई डेट नहीं बताते कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह जानकारी जुटाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *