Cli
saba sabjii

इस गलती की वजह से सबा है हॉस्पिटल में कही आप भी तो नहीं कर रहे वही गलती…

Hindi Post

सिंगर एक्ट्रेस सबा आजाद हाल ही में गंभीर पैरासिटिक इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। इस इंफेक्शन का नाम साइक्लोस्पोरा कैंटेंसिया है। इस बीमारी की वजह से उनका वजन बहुत तेजी से घट गया है। सिर्फ दो हफ्तों में उनका वजन करीब 4 किलो कम हो गया। अपनी इस मुश्किल कंडीशन के बारे में लोगों को बताने के लिए सबा ने Instagram पर एक पोस्ट शेयर की।

इस पोस्ट में उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर डाली और उसके साथ एक बहुत लंबा और इमोशनल नोट भी लिखा। पोस्ट में सभा ने लिखा कि यह उनके जीवन के सबसे बुरे 14 दिन रहे हैं। उन्होंने कहा साइक्लोस्पोरा कैंटसिया तू कितना घिनौना कीड़ा है। सभा ने बताया कि वह हमेशा घर का बना हुआ खाना ही खाती हैं और हर जगह अपने साथ पानी की बोतल लेकर चलती हैं।

फिर भी यह इंफेक्शन उन पर अचानक से आ गया। वह भी ठीक उस वक्त जब उनका साल का सबसे बिजी शेड्यूल चल रहा था। उन्होंने अपनी हालत के बारे में बताया। उन्होंने लिखा दो हफ्तों में मेरा 4 किलो वजन कम हो गया जो मुझे बिल्कुल भी नहीं चाहिए था। अब मैं मुश्किल से चल पा रही हूं। कुछ दिन पहले तक मैं एक दिन में दो बार एक्सरसाइज करती थी, पुल अप्स करती थी और भारी वजन उठाती थी।

लेकिन अब मैं आधी हो गई हूं। एक छोटी सी टूथपिक उठाने की भी ताकत नहीं बची। भारी वजन तो बहुत दूर की बात है। इस पोस्ट में सबा ने फूड हाइजीन पर बहुत जोर दिया। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वह सब्जियों और सलाद के पत्तों को बहुत अच्छी तरह धोएं। उन्होंने कहा अपने पेट की सेहत के लिए सलाद और सब्जियों को ऐसे धोएं जैसे कि आपकी पूरी जिंदगी इस पर डिपेंड कर रही हो।

क्योंकि कभी-कभी सचमुच ऐसा ही होता है। सबा ने अपनी नई ट्रिक भी बताई। उन्होंने कहा कि अब वह सब्जियों को धोने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करती हैं। पोस्ट में सबा ने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर ऋतिक रोशन का भी खासतौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि मुश्किल वक्त में रितिक ने उनका बहुत साथ दिया। रतिक ने ना सिर्फ उनकी तस्वीर खींची बल्कि उनके चिड़चिड़े मूड को भी खुश रखा और हर मुश्किल हालत में कॉमेडी ढूंढ निकालते हैं।

सबा ने रतिक को टैग करते हुए दिल से शुक्रिया कहा। दरअसल यह एक पैरासिटिक इंफेक्शन है जो पेट और आंत यानी इंसेस्टाइन में होता है। यह इंफेक्शन आमतौर पर गंदे पानी या कंटैमिनेटेड फूड जैसे बिना धोए फल या सब्जी से फैलता है। जब यह पैरासाइट शरीर में जाता है, पेट में इंफेक्शन कर देता है। डाइजेशन खराब हो जाता है। बॉडी कमजोर होने लगती है। इस बीमारी में यह प्रॉब्लम दिखती है।

बार-बार लूज मोशन, पेट दर्द और ब्लोटिंग, भूख कम लगना, कमजोरी और थकान, तेजी से वजन कम होना। इसी वजह से सब आजाद को दो हफ्ते में 4 किलो वेट लॉस [संगीत] हुआ। यह बीमारी डेंजरस तब होती है जब समय पर इलाज ना मिले या बॉडी बहुत वीक हो जाए। लेकिन अच्छी बात सही ट्रीटमेंट से ठीक हो जाती है।

डॉक्टर एंटीबायोटिक्स देते हैं। पानी और डाइट का ध्यान रखना पड़ता है। हाइजीन बहुत जरूरी है। सब आजाद ने लोगों को एडवाइस भी किया है कि फल और सब्जियां अच्छे से धोकर खाओ, साफ पानी पियो क्योंकि यह इंफेक्शन कहीं से भी आ सकता है। छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बड़ी बीमारी बन सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *