फरवरी महीने में रोहित शेट्टी के जूहू स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को एक चिट्ठी लिखी और उन्होंने अपनी सिक्योरिटी एक्सटेंड करने की रिक्वेस्ट की। रोहित शेट्टी आने वाली फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग भी कर रहे हैं। उन्हें आना जाना रहता है और अब सेफ्टी का भी ध्यान रखना होगा। इसीलिए उन्होंने यह सिक्योरिटी एक्सटेंड करने की बात की।
यह चिट्ठी लिखे हुए महीना भर हो गया। लेकिन अभी तक रोहित शेट्टी को वह सिक्योरिटी नहीं मिली है। मुंबई पुलिस अभी इस पर विचार कर रही है। लेकिन अब इसी बीच रोहित शेट्टी ने क्या किया है उसकी चर्चा सभी तरफ है और जो कुछ रोहित शेट्टी ने किया है वो चाहे उन्होंने सिक्योरिटी के लिए किया हो लेकिन यह एक बहुत बड़ा क्राइम है और सेक्शन 177 के तहत उनके ऊपर केस दर्ज होने के चांसेस हैं।
एक्चुअली रोहित शेट्टी की गाड़ियों का जो एस्कॉट है उसमें उनकी गाड़ी के पीछे चलने वाली दो सिक्योरिटी गाड़ियों को उन्होंने पुलिस की गाड़ियों का लुक दे दिया है। यह दोनों ही गाड़ियां एसयूवी है। इन पर ना सिर्फ पुलिस लिखा हुआ है बल्कि इनके ऊपर पुलिस की गाड़ी वाली लाइट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कि गैरकानूनी है। क्योंकि ये गाड़ियां पुलिस की है ही नहीं। यह गाड़ियां तो रोहित शेट्टी की पर्सनल गाड़ियां है।
उनकी पर्सनल सिक्योरिटी की गाड़ियां है। मुंबई पुलिस की ये गाड़ियां नहीं है। फिर भी उन गाड़ियों को फेक तरीके से पुलिस की गाड़ियां दिखाना एक क्राइम है। और रोहित शेट्टी पर इसी के तहत मामला दर्ज हो सकता है। रोहित शेट्टी की इन गाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कई सोशल एक्टिविस्ट जो हैं वो रोहित शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज करने की डिमांड कर रहे हैं। इधर जैसे ही पता चला कि रोहित शेट्टी को मुंबई पुलिस ने अभी तक सिक्योरिटी नहीं दी है
और सिक्योरिटी देने का विचार कर रही है तो यह लोगों को बहुत शौक लगा क्योंकि रोहित शेट्टी ने अपनी कई फिल्मों को मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस को डेडिकेट किया है और पुलिस के लिए वो बहुत सारे फंक्शनंस भी करते हैं। इसके अलावा कई सारे पुलिस स्टेशंस हैं जिनका रखरखाव भी रोहित शेट्टी ही करते हैं। उसके बावजूद क्यों पुलिस ने अभी तक रोहित शेट्टी की सिक्योरिटी को एक्सटेंड नहीं किया है। क्यों इस पर विचार किया जा रहा है? यह सोचने वाली बात.