Cli
recharge scam

28 दिनों का रिचार्ज प्लान एक स्कैम, AAP सांसद राघव चड्ढा ने फिर उठाया बड़ा मुद्दा!..

Hindi Post

भारत में 125 करोड़ मोबाइल फोन यूजर हैं। जिसमें से 90% प्रीप्रेड प्लान के यूजर हैं। सर आज मैं प्रीप्रेड प्लान के जो मोबाइल यूज़र्स हैं उनकी ओर से दो समस्याएं उठाना चाहता हूं। सर पहली समस्या है कि रिचार्ज खत्म होने के बाद आउटगोइंग के साथ-साथ इनकमिंग कॉल का भी बंद होना। सर जब प्रीपेड प्लान एक्सपायर होता है या मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म होती है तो आपकी आवाज बंद कर दी जाती है।

फोन मेरा, सिम कार्ड मेरा, नंबर मेरा सर रिचार्ज खत्म होने के बाद आउटगोइंग कॉल बंद होना समझ आता है। लेकिन इनकमिंग कॉल बंद होना सरासर मनमानी है। सर हमारा मोबाइल नंबर आज हमारी डिजिटल पहचान बन चुका है। एसेंशियल कम्युनिकेशन जैसे कि यूपीआई पेमेंट, बैंकिंग ओटीपी, ट्रेन टिकट ओटीपी, पैन आधार ऑथेंटिकेशन, इंटरव्यू का कॉल, हॉस्पिटल का कॉल, मां-बाप का गांव से कॉल तमाम चीजें इनकमिंग कॉल और इनकमिंग एसएमएस से आती है और वो इसलिए बंद कर दिया जाता है कि इंसान एक रिचार्ज कराना भूल गया।

सर, इनकमिंग कॉल बंद करना इज नॉट स्टॉपिंग ऑफ अ सर्विस। ये हमारे राइट टू कम्युनिकेशन को स्टॉप करने जैसा है। सर जैसे आपका आधार कार्ड इसलिए एक्सपायर नहीं हो जाता कि आपने डिटेल अपडेट नहीं करी या आपका बैंक का खाता इसलिए बंद नहीं हो जाता कि आपने मंथली डिपॉजिट जमा नहीं किया या आपका वोटर आईडी इसलिए सस्पेंड नहीं हो जाता कि आप एक चुनाव में वोट डालना भूल गए। ठीक उसी तरह आपका मोबाइल नंबर इसलिए सस्पेंड और डीएक्टिवेट नहीं होना चाहिए कि आप एक रिचार्ज भूल गए।

सर मैं सदन में फ्री आउटगोइंग की मांग नहीं कर रहा। फ्री डाटा की मांग नहीं कर रहा। लेकिन इनकमिंग कॉल फैसिलिटी की गारंटी होनी चाहिए। मेरी तीन स्पेसिफिक मांग है। पहली प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन में इनकमिंग कॉल और इनकमिंग एसएमएस कम से कम एक साल तक कंटिन्यू रहे, चलता रहे फ्रॉम द डेट ऑफ द लास्ट रिचार्ज ताकि एसेंशियल कम्युनिकेशन चलती रहे। दूसरी डीएक्टिवेशन ऑफ द मोबाइल नंबर आफ्टर थ्री इयर्स। ऐसा ना हो कि आपका मोबाइल नंबर किसी को आपका मोबाइल नंबर बंद करके किसी और को अलॉट कर दिया जाए।

कम से कम 3 साल का ग्रेस पीरियड देना चाहिए फ्रॉम द डेट ऑफ द लास्ट रिचार्ज। एंड थर्ड डिमांड मोबाइल ऑपरेटर शुड इंट्रोड्यूस अ लो कॉस्ट इनकमिंग ओनली प्लान वो लोग जो सिर्फ इनकमिंग के लिए फोन रखते हैं उनके लिए जैसे कि ₹10 में 180 दिन कमी 180 दिन की इनकमिंग कॉल की फैसिलिटी। इस प्रकार की स्कीम्स मोबाइल ऑपरेटर को लानी चाहिए। दूसरी समस्या जो प्रीपेड कस्टमर्स फेस करते हैं वो है

टेलीकॉम ऑपरेटर का 28 दिन का मंथली रिचार्ज। साल में सर महीने 12 होते हैं। लेकिन 28 दिन की रिचार्ज के माध्यम से 13 टाइम्स रिचार्ज कराना पड़ता है। कैसे? सर 28 दिन 13 टाइम्स इक्वल टू 364 डेज। ये एक बड़ी क्लेवर स्ट्रेटजी है जिसके चलते आपको फीलिंग 30 दिन की देते हैं लेकिन आपसे डीलिंग 28 दिन की करते हैं। सर दुनिया में हर जगह बिलिंग साइकिल कैलेंडर मंथ के हिसाब से होती है

30 या 31 दिन। आपको मंथली सैलरी, लैंड लॉर्ड का रेंट, बैंक की ईएमआई, बिजली, पानी, गैस का बिल तमाम चीजें 30 या 31 दिन के महीने के हिसाब से होती हैं। लेकिन ये मोबाइल ऑपरेटर, टेलीकॉम ऑपरेटर 28 दिन के महीने के हिसाब से आपको रिचार्ज प्लान बेचते हैं ताकि साल में एक अतिरिक्त रिचार्ज आपको मिल जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *