Cli
rajpa yadavv

वादे से मुकरे राजपाल यादव, 9 करोड़ का चेक बाउंस मामले में पेमेंट देने से किया इनकार..

Hindi Post

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। राजपाल यादव जो बेल पर बाहर है उनकी कल कोर्ट में पेशी थी। राजपाल यादव ने वर्चुअली इस पेशी को अटेंड किया। इस दौरान दोनों पार्टीज मौजूद थी और राजपाल यादव और सामने वाली पार्टी दोनों ने कहा कि हम म्यूचुअली एक अमाउंट डिस्कस करके उस अमाउंट को फिक्स करके इसे कैसे लेना देना है इस पर बात करते हैं।

राजपाल यादव ने इसके लिए हामी भरी। कोर्ट का प्रोसीजर पूरा हुआ और एंड में जज ने राजपाल यादव की टीम से पूछा कि आप पेमेंट किस मोड से देंगे? तो यहां पर आकर राजपाल यादव एक बार फिर से पलट गए। राजपाल यादव ने कहा कि इस केस के चलते मैं जेल में गया हूं। इस केस के लिए मैंने ऑलरेडी बहुत सारा पैसा चुका दिया है। ऐसे में अब मैं म्यूचुअली तो पैसा नहीं दूंगा।

चाहे मुझे जेल भेज दो लेकिन कोर्ट से ही इस मामले को मैं निपटने दूंगा। मैं कोर्ट के बाहर सेटलमेंट तो नहीं करूंगा। जब कोर्ट की पूरी कारवाई के एंड में राजपाल यादव इस तरह से बदलते नजर आए तो जज ने राजपाल यादव को फटकार लगाई और कहा कि जब यही कहना था तो यह तुमने कोर्ट की शुरुआत में ही क्यों नहीं कहा। अब क्यों कह रहे हो कोर्ट का वक्त बर्बाद कर रहे हो।

जज ने वार्निंग दी है कि जल्दी फाइनलाइज करो कि कैसे क्या करना है? इस तरह से बार-बार कोर्ट का वक्त खराब मत करो। इधर मुरली प्रोजेक्ट्स के जो वकील है उनका कहना है कि राजपाल यादव पर 21 मामले हैं और ₹9 करोड़ बकाया है। राजपाल यादव इनिशियली जब कोर्ट की हियरिंग शुरू हुई तब पैसा देने की बात कह रहे थे। लेकिन हियरिंग खत्म होते-होते वो फिर से पलट गए। अब आखिर राजपाल यादव इस पॉइंट पर आकर क्यों पलटे हैं?

क्यों वो एक बार फिर से जेल जाने को तैयार है? यह सोचने वाली बात है क्योंकि इससे पहले जब राजपाल यादव को बेल मिली थी तो उन्होंने कहा था कि कोर्ट जो कहेगा मैं वह करने के लिए तैयार हूं और जो भी पैसा है मैं वह चुकाने के लिए तैयार हूं और इसी के चलते राजपाल यादव को बेल मिली थी।

राजपाल यादव बेल से बाहर आए। उन्होंने कई सारी ब्रांड डील्स भी साइन की। आने वाली फिल्म भूत बंगला को भी प्रमोट किया और अब जब उनका सारा काम खत्म हो गया है तो उन्होंने कोर्ट को कह दिया कि वह तो जेल भी जाने को तैयार है। वो आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *