Cli
rajni fen

धुरंधर 2 देखने के बाद रजनीकांत ने रणवीर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप..

Hindi Post

पिछले वीकेंड पर एक फिल्म आती है जिस फिल्म का टाइटल था धुरंधर 2 जिसे देखने के बाद हर किसी ने इस फिल्म के तारीफों के पुल बांधे। हालांकि साउथ सिनेमा में भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। अमूमन साउथ सिनेमा की कई सारी ऐसी फिल्में रहती है जिन फिल्मों को हिंदी बेल्ट में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन धुरंधर 2 की आंधी ने साउथ वालों के भी होश उड़ा दिए।

हालांकि इस पर बॉलीवुड के बड़े सितारों की चुप्पी कहीं ना कहीं इस बात की तरफ इशारा करती है कि धुरंधर 2 की कामयाबी से वह बिल्कुल खुश नहीं है। तो वहीं दूसरी ओर साउथ के कई सारे ऐसे बड़े सितारे रहे जिन्होंने धुरंधर 2 की जमकर तारीफें की हैं। चाहे वो रजनीकांत हो, जूनियर एनटीआर हो या फिर साउथ का कोई बड़ा स्टार हर किसी ने धुरंधर फिल्म की जमकर तारीफें की।

तो वहीं दूसरी ओर सलमान शाहरुख और आमिर समेत अमिताभ जैसे दिग्गज कलाकारों ने धुरंधर 2 के बारे में कुछ भी नहीं लिखा। आइए चलिए जानते हैं इस समय की क्या है खबर। अब जैसे कि आप सभी जानते हैं कि धुरंधर 2 जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। रणवीर सिंह इसमें लीड रोल में है।

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन यह फिल्म कर रही है। फिल्म ने महज 5 दिन के भीतर ही 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया और 800 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन इस फिल्म का पूरा हो चुका है। अब इसी बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत बिन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे मस्ट वॉच बताया। यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है जो दुश्मनों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अंडर कवर मिशन पर जाता है

और इस फिल्म की कहानी को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया है। धुरंधर 2 ने रिलीज़ के साथ ही एक ऐसा तूफान मचाया है कि हर कोई बस इसी फिल्म की बात कर रहा है। आदित्यधर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक बार फिर अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया है।

सिर्फ 5 दिन में ही फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में तकरीबन 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके यह साबित कर दिया है कि यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म को सिर्फ दर्शक से ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों से भी जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। और इसी में एक नाम और जुड़ चुका है रजनीकांत का।

जी हां, रजनीकांत ने भी खुद इस फिल्म को मस्ट वॉच बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा क्या फिल्म है धुरंधर 2? आदित्यधर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं और रणवीर के साथ पूरी टीम को बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जय हिंद। अब आप भी सोच सकते हैं कि जब रजनीकांत जैसे दिग्गज अभिनेता किसी फिल्म की इतनी तारीफ करें तो फिल्म कितनी दमदार होगी।

फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस की है जो दुश्मनों के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए अपनी पहचान बदलकर दुश्मनों के बीच घुस जाता है। और इस फिल्म की कहानी को लोगों ने जमकर सराहा। लेकिन बड़ी हैरानी की बात है जहां एक तरफ साउथ के कई सारे दिग्गज कलाकारों ने फिल्म के तारीफों के पुल बांधे तो दूसरी ओर बॉलीवुड खुद की इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार की तारीफें नहीं कर रहा है। चाहे वह सलमान शाहरुख या फिर आमिर हो या फिर बॉलीवुड के सदी के महानायक कहलाए जाने वाले अमिताभ बच्चन हर किसी ने इस फिल्म की कामयाबी पर अपनी चुप्पी साधी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *